फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cbse school teachers will study medical course

अब CBSE स्कूलों में शिक्षक भी करेंगे डॉक्टरी पढ़ाई

Mon, 14 Dec 2015 01:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 14 Dec 2015 01:03 PM IST
विज्ञापन
cbse school teachers will study medical course

अब सीबीएसई स्कूलों के टीचर्स मेडिकल की पढ़ाई करते नजर आएंगे। बोर्ड ने इस संबंध में फरमान जारी करते हुए निर्देश दिए है।

विज्ञापन


बोर्ड का कहना है कि आपतकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए अब सीबीएसई स्कूलों में बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों को भी प्राथमिक चिकित्सा और बेसिक इमरजेंसी केयर की जानकारी लेनी होगी। इसके लिए कक्षा में थ्योरी के साथ-साथ बेसिक इमरजेंसी केयर के तहत शिक्षकों को अलग से प्रशिक्षण अनिवार्य होगा।

सीबीएसई की तरफ से सभी स्कूलों को इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। दरअसल, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सीबीएसई स्कूलों में बच्चों के लिए तो वोकेशनल सब्जेक्ट कई वर्ष पहले शुरू कर दिया गया था। वोकेशनल सब्जेक्ट को 11-12वीं के बच्चे ले सकते हैं।
विज्ञापन


इसमें उन्हें कंपलीट फर्स्ट एड की जानकारी दी जाती है, लेकिन स्कूलों में शिक्षकों का ज्ञान देखें तो अधिकतर को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की कोई जानकारी नहीं है। इसी उद्देश्य के साथ सीबीएसई ने सभी स्कूलों में प्राथमिक चिकित्सा और बेसिक इमरजेंसी केयर की कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों को थ्योरी और प्रशिक्षण दोनों करना अनिवार्य होगा। सीबीएसई का मानना है कि आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए यह स्कीम मददगार साबित होगी।


प्राथमिक चिकित्सका की जानकारी सभी को होनी चाहिए, जिससे आपाताकालीन परिस्थितियों में बच्चे घबराने की बजाय उससे निपटने में कामयाब हो सके। इसके लिए वोकेशनल सब्जेक्ट भी है।
- पीके पठपटिया, डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कलानौर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed