फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cbse result out.

सीबीएसई 12वीं में 86.46 फीसदी पास, छात्राओं का जलवा

Tue, 26 May 2015 08:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 26 May 2015 08:20 AM IST
विज्ञापन
cbse result out.

सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में हिमाचल के कुल 8653 में से 7482 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। पास प्रतिशतता 86.46 फीसदी रही।

विज्ञापन


जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं ने शत प्रतिशत सफलता हासिल कर स्कूलों का नाम रोशन किया। जवाहर नवोदय विद्यालय के कुल 628 छात्रा परीक्षा में बैठे जिनमें 624 पास हुए।

जेनवी के 325 लड़के जबकि 303 लड़कियां परीक्षा में शामिल हुए जिनमें 321 लड़कों के साथ साथ सभी 303 लड़कियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर शत प्रतिशत रिजल्ट दिया। ओवरऑल पास प्रतिशतता 99.36 फीसदी रही।
विज्ञापन

केवी की ओवरऑल 94.21 फीसदी रहा रिजल्ट

cbse result out.

केंद्रीय विद्यालय के 391 लड़के और 352 लड़कियां परीक्षा में बैठै। कुल 743 में से 366 लड़के जबकि 334 लड़कियों को सफलता मिली। केवी की ओवरऑल पास प्रतिशतता 94.21 रही।

वहीं, प्रदेश के निजी स्कूलों के 3880 लड़के, 2769 लड़कियों ने परीक्षा दी। इसमें 3128 लड़के जबकि 2485 लड़कियों ने सफलता हासिल की।

ओवरऑल पास प्रतिशतता 84.42 रही। तिब्बती स्कूल के कुल 639 छात्र और छात्राओं ने परीक्षा दी जिसमें कुल 545 पास हुए। इनकी ओवरऑल पास प्रतिशतता 85.29 रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed