फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBSE released schedule and time table for CTET exam

शिक्षक बनने की सोच रहे हो तो ये है सुनहरा मौका

Fri, 19 Dec 2014 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 19 Dec 2014 09:51 PM IST
विज्ञापन
CBSE released schedule and time table for CTET exam

शिक्षक बनने की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए खुशखबरी। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने वीरवार को पहली से आठवीं कक्षा के शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य योग्यता सेंट्रल टीचर एलिजिबिल्टी टेस्ट (सीटीईटी) का शेड्यूल जारी कर दिया है। सीटीईटी 22 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


पहली से पांचवी और छठी से आठवीं कक्षा तक शिक्षकों के लिए दो अलग-अलग परीक्षाएं होंगी। ट्राइसिटी से करीब 20 हजार जेबीटी और बीएड पास युवा सीटीईटी में अपीयर होते रहे हैं। सीबीएसई साल में दो बार सीटीईटी आयोजित करता है। सीटीईटी में पास प्रतिशत एक से दो फीसदी रहता है।
विज्ञापन


सीटीईटी आवेदन की दिक्कतें दूर करने के लिए सेक्टर-40 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में हेल्प डेस्क बनाया जाएगा। आवेदनकर्ता स्कूल से सीटीईटी संबंधी जानकारी हासिल कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई घंटे में 150 सवालों के जवाब

CBSE released schedule and time table for CTET exam

सेक्टर-15 स्थित ब्राइट एकेडमी के डायरेक्टर आरके महाजन ने बताया कि सीटीईटी के लिए सीबीएसई ने समय में बढ़ोतरी की है। 150 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल हल करने के लिए ढाई घंटे का समय मिलेगा। पेपर-2 (छठी से आठवीं) 22 फरवरी सुबह 9:30 से 12 बजे और पेपर-1 (एक से पांचवीं) दोपहर दो से 4:30 बजे तक होगा। नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

अभ्यर्थी रखें ध्यान
-आठ जनवरी तक वेबसाइट www.ctet.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-10 जनवरी दोपहर एक बजे तक फीस जमा होगी।

-16 जनवरी को अभ्यर्थियों की जानकारी ऑनलाइन होगी।
-आवेदन में रही गलतियां 16 से 23 जनवरी तक ऑनलाइन ठीक की जा सकेंगी।
-दो फरवरी से ऑनलाइन प्रवेश-पत्र प्राप्त किया जा सकेगा।

-ऑनलाइन आवेदन करते हुए स्कैन फोटो और हस्ताक्षर की जरूरत होगी।
-जनरल कैटेगरी में एक पेपर के 600 और दोनों पेपर के लिए 1000 रुपये फीस देनी होगी। -एससी-एसटी कैटेगरी में फीस 300 और 500 रुपये तय की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed