फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cbse registration date postpone.

सीबीएसई बोर्ड ने बढ़ाई रजिस्ट्रेशन की तारीख

Mon, 06 Oct 2014 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 06 Oct 2014 12:28 PM IST
विज्ञापन
cbse registration date postpone.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के ऑनलाइन पंजीकरण अब सात के बजाय 15 अक्तूबर तक किए जा सकेंगे।

विज्ञापन


इसी तरह नवीं और 11वीं के पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर तय की गई है। सीबीएसई में नौंवी से 12वीं तक की कक्षा में स्टूडेंट्स के ऑनलाइन पंजीकरण लिए जाते हैं।
विज्ञापन


नौंवी और 11वीं कक्षा में छात्रों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर और 10वीं और 12वीं के लिए सात अक्तूबर निर्धारित की गई थी। स्कूलों ने अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लास्ट डेट के बाद लगेगी लेट फीस

cbse registration date postpone.

कक्षा नौ और 11 में 10 अक्तूबर तक पंजीकरण कराने पर सामान्य शुल्क, 20 अक्तूबर तक - प्रति छात्र 20 रुपये विलंब शुल्क, 30 अक्तूबर तक- प्रति छात्र 30 रुपये विलंब शुल्क लिया जाएगा।

इसी तरह कक्षा 10 और 12 में 15 अक्तूबर तक बिना विलंब शुल्क के, 31 अक्तूबर तक- प्रति छात्र 250 रुपये विलंब शुल्क, 15 नवंबर तक- प्रति छात्र 350 रुपये विलंब शुल्क तथा 15 दिसंबर तक - 5000 रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरे जा सकेंगे।

सीबीएसई ने जारी की सीटीईटी की ओएमआर शीट
लखनऊ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 21 सितंबर को हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी-2014) की ओएमआर शीट जारी कर दी है।

वेबसाइट पर देखें ओएमआर शीट

cbse registration date postpone.

अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट बोर्ड की वेबसाइट www.cbse.nic.in or ctet.nic.in पर उपलब्ध हैं। साथ ही बोर्ड ने आंसर की भी जारी की है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वो अपनी ओमएआर शीट देखकर उत्तरों का मिलान कर लें।

अगर किसी प्रकार की गड़बड़ी है तो इसकी सूचना सीटीईटी अनुभाग में ई-मेल आईडी ctet@cbse.gov.in पर सात अक्तूबर शाम पांच बजे तक भेज सकते हैं। ऑफलाइन आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।

21 सितंबर को हुई सीटीईटी में करीब 6.98 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें लखनऊ में परीक्षार्थियों की उपस्थिति करीब 95 प्रतिशत थी। रिजल्ट 30 अक्तूबर को जारी किया जाएगा।
5000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 15 दिसंबर तक भ्‍ारे जा सकेंगे फार्मं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed