{"_id":"14568d2d5feb6216a50c043276dc4c44","slug":"cbse-proficiency-test-applying-date-extended","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई ने बढ़ाई प्रोफिशिएंसी टेस्ट के आवेदन की डेट","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सीबीएसई ने बढ़ाई प्रोफिशिएंसी टेस्ट के आवेदन की डेट
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 01 Jan 2014 12:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई ने प्रोफिशिएंसी टेस्ट के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी है। अब आने वाली 31 जनवरी तक छात्र-छात्राएं अपना आवेदन सबमिट कर सकेंगे।
विज्ञापन
मौखिक क्षमता का आंकलन
इस संबंध में मंगलवार को बोर्ड की तरफ से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए। बता दें कि कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं के लिए यह टेस्ट आने वाली 14 अप्रैल से शुरू होगा। इस टेस्ट के माध्यम से छात्र-छात्राओं के पढ़ने, लिखने के साथ ही मौखिक क्षमता का आंकलन किया जाता है।
विज्ञापन
टेस्ट वैकल्पिक है। यह टेस्ट देने के पश्चात बोर्ड की तरफ से इसमें बैठने वाले छात्र-छात्राओं को एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा, जिसमें उनके परसेंटाइल रैंक का ब्योरा होगा। सभी प्रश्न इसमें मल्टीपल च्वॉइस के होंगे।
विज्ञापन
100 अंकों का होगा पेपर
छात्र-छात्राओं को ओएमआर शीट भरनी होगी। प्रश्न-पत्र 100 अंकों का होगा। टेस्ट अवधि ढाई घंटे नियत की गई है। प्रश्न पत्र का मजमून कक्षा नौ और 10 के सिलेबस के आधार पर तैयार होगा।
यह है कार्यक्रम
14 अप्रैल- इंगलिश
15 अप्रैल- मैथ्स
16 अप्रैल- साइंस
17 अप्रैल- सोशल साइंस
18 अप्रैल- हिंदी