{"_id":"999cc9e44da6c5bf7acc1366795d1d46","slug":"cbse-postponed-submit-date-of-private-form-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई ने बढ़ाई प्राइवेट फॉर्म जमा करने की तारीख","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सीबीएसई ने बढ़ाई प्राइवेट फॉर्म जमा करने की तारीख
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 07 Jan 2015 03:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) की 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं दो मार्च से शुरू होंगी। वहीं बोर्ड के प्रैक्टिकल एग्जाम 15 जनवरी से लेकर 15 फरवरी तक होंगे। नई दिल्ली में मंगलवार को सीबीएसई की बैठक में यह फैसला किया गया।
विज्ञापन
वहीं बोर्ड ने कक्षा 12 वीं की प्राइवेट व कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए समय पर आवेदन न कर पाने वाले छात्रों के लिए अंतिम तारीख 15 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। इसके लिए 5000 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर डॉ. जावेद आलम ने बताया कि विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम भी जल्द घोषित कर दिया जाएगा। सीबीएसई की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की स्कूलवार सूची 5 जनवरी से उपलब्ध करवाई जाने लगी हैं।
विज्ञापन
पांच जनवरी से लेकर 28 फरवरी के बीच सभी स्कूल इंटर्नल ग्रेड प्रोफॉर्मा डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं 21 जनवरी तक विद्यालय छात्रों की सूची में संशोधन कर सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को एडमिट कार्ड पांच फरवरी से ऑनलाइन मिलेंगे।
इसी दौरान परीक्षा केंद्रों पर केंद्रवार छात्रों की सूची और उपस्थिति पंजिका भी उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं बोर्ड ने 12वीं कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने से वंचित रह गए छात्रों को एक और मौका दिया है। यह छात्र पांच हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ 15 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।