{"_id":"2c12f67018a79223cc495b82c71f4014","slug":"cbse-post-exam-counciling-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई के छात्र इस खबर को जरूर पढ़ें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सीबीएसई के छात्र इस खबर को जरूर पढ़ें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 26 May 2014 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई की ओर से पोस्ट एग्जाम सीबीएसई वार्षिक काउंसलिंग शुरू कर दी गई है। यह दस जून तक चलेगी।
विज्ञापन
इस दौरान काउंसलर बच्चों को दसवीं एवं बारहवीं कक्षा के परिणाम संबंधी मानसिक तनाव दूर करेंगे और गाइड करेंगे। काउंसलिंग के लिए बच्चे हेल्पलाइन टॉल फ्री नंबर 1800118004 पर संपर्क कर सकते हैं।
देश और विदेश के होंगे कांउसलर
काउंसलिंग पैनल में सीबीएसई के 54 एक्सपर्ट, प्रिंसिपल और ट्रेनर काउंसर शामिल हैं। जो बच्चों को परीक्षा, एडमिशन और उनके मानसिक तनाव को दूर करेंगे। इसमें 44 एक्सपर्ट भारत और दस काउंसलर नेपाल, यूएई, कुवैत और साउदी अरब से होंगे।
विज्ञापन
स्पेशली एबल्ड चिल्ड्रेन के लिए होगी खास काउंसिलिंग
सीबीएसई की ओर से स्पेशली एबल्ड चिल्ड्रेन के लिए भी खास व्यवस्था की गई है। उनके लिए स्पेशल काउंसलिंगकी जाएगी। इसमें स्पेशल बच्चों को परीक्षा के परिणाम को लेकर होने वाले तनाव को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
साथ ही उन्हें एडमिशन, कोर्स संबंधी गाइड किया जाएगा। यह काउंसलिंग पूरी तरह से फ्री होगी। इसका समय सुबह आठ बजे से लेकर रात दस बजे तक होगा।