{"_id":"ae45fd65a32f3d2ec9a20abb223a163b","slug":"cbse-online-competition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई की ऑनलाइन प्रतियोगिता में छाया देहरादून","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सीबीएसई की ऑनलाइन प्रतियोगिता में छाया देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून/विकासनगर
Updated Wed, 15 Oct 2014 11:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई की ओर से स्वच्छ भारत अभियान के तहत आयोजित की जा रही ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में देहरादून के बच्चों ने भी अपना जलवा बिखेरा है।
विज्ञापन
बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूल को मिलेगा एक लाख
एक ओर जहां, स्कॉलर्स होम स्कूल की गरिमा ने पांच हजार का पुरस्कार जीता है, तो दूसरी ओर विकासनगर के सेंट्रल तिब्बतन स्कूल की हर्षिता मौर्य ने 2500 रुपए का पुरस्कार जीता है।
स्कॉलर्स होम की प्रिंसिपल छाया खन्ना ने बताया कि पांचवीं की छात्रा गरिमा ठाकुर ने ऑनलाइन अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता में पांच हजार रुपए का पुरस्कार जीता है। कक्षा दो के छात्र एस कवि मुगिल ने दूसरी बार 2500 का नगद पुरस्कार जीता है।
विज्ञापन
कक्षा छह के छात्र शशांक शेखर ने अंग्रेजी निबंध में 2500 रुपए, कक्षा पांच की निशिता मित्तल ने भी आनलाइन अंग्रेजी निबंध में 2500 रुपए कैश प्राइज जीता। इससे पहले तीन छात्र और इस प्रतियोगिता में पुरस्कार हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर, तिब्बतन स्कूल के प्रिंसिपल टी प्रीतम ने बताया हर्षिता ने पूरे पछवादून का नाम रोशन किया है। उन्होंने हर्षिता को सम्मानित किया।
सीबीएसई की ओर से आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता का बुधवार को आखिरी दिन है, जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्कूल को एक लाख रुपए तक का पुरस्कार मिल सकता है।