फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cbse net on 28 june 2015.

प्रिंटिड एडमिट कार्ड पर दे सकेंगे राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा

Tue, 16 Jun 2015 11:50 AM IST
Updated Tue, 16 Jun 2015 11:50 AM IST
विज्ञापन
cbse net on 28 june 2015.

राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने ऑनलाइन रोलनंबर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। नेट 28 जून को होगा। वेबसाइट से डाउनलोड कर प्रिंट किया गया रोलनंबर सीधे तौर पर मान्य होगा। रोलनंबर पर फोटो चिपकाने के लिए इस बार जगह नहीं दी है। बिना अटेस्टेशन के ही रोलनंबर मान्य होगा। सीबीएसई ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 2015 में बड़ा बदलाव किया था।

विज्ञापन


पहली बार आवेदकों को आवेदन के समय परीक्षा के लिए चार शहरों के चयन का ऑप्शन दिया था। इन्हीं में से किसी एक शहर में परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र दिया जाना था। सीबीएसई ने उम्मीदवारों को प्रथम प्राथमिकता वाले स्थान में परीक्षा केंद्र दिया है। रोलनंबर में निर्धारित परीक्षा सेंटर भी दिया गया है। परीक्षा दो सत्रों में होगी। पहले सत्र में दो पेपर होंगे।
विज्ञापन

तीनों पेपर के लिए होगी ओएमआर शीट

cbse net on 28 june 2015.

पेपर एक साढे़ नौ से पौने दस बजे तक होगा। दूसरा पेपर दो सवा 11 से साढ़े 12 बजे होगा। द्वितीय सत्र में पेपर तीन दो से साढ़े चार बजे तक होगा। पहले सत्र में कोई भी उम्मीदवार साढ़े 12 और दूसरे सत्र में साढ़े चार बजे से पहले परीक्षा केंद्र नहीं छोड़ पाएगा। पूर्व में इस मामले में यूजीसी की तरफ से छूट दी गई थी।

तीनों पेपर के लिए ओएमआर शीट कार्बनलेस कॉपी के साथ होगी। उम्मीदवार को रोलनंबर के साथ वैध आईडी प्रूफ भी परीक्षा केंद्र में लाना होगा। इधर, ए-वन सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के एमडी छोविंद्र ठाकुर ने बताया कि नेट के लिए ऑनलाइन रोलनंबर सीबीएसई की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।

यह है यूजीसी नेट-
हर वर्ष जून और दिसंबर में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) होती है। स्नातक में 55 प्रतिशत से अधिक नंबर पाने वाले इसके लिए आवेदन करते हैं। इसमें सफल होने वाले छात्र विश्वविद्यालय, महाविद्यालय सहित अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति की पात्रता हासिल करते हैं। इसके जरिये पीएचडी और डीफिल में दाखिला भी मिलता है। जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) भी अवार्ड की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed