{"_id":"b91f85f2b48a992dec42380f60bacd5f","slug":"cbse-net-exam-notification-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 दिसंबर को होगी सीबीएसई नेट परीक्षा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
27 दिसंबर को होगी सीबीएसई नेट परीक्षा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 29 Sep 2015 03:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से यूजीसी नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) का आयोजन 27 दिसंबर को देशभर में किया जाएगा।
विज्ञापन
बोर्ड इसका नोटिफिकेशन जल्द ही वेबसाइट पर जारी करने जा रहा है। प्री नोटिफिकेशन में बोर्ड ने परीक्षा की तिथि और आवेदन तिथि घोषित की है। यूजीसी की नेट परीक्षा हर साल सीबीएसई की ओर आयोजित कराई जाती है। साल में दो बार होने वाली इस परीक्षा को एक ही दिन देशभर में कराया जाता है।
पहली परीक्षा जून में हो चुकी है। अब दूसरी परीक्षा 27 दिसंबर को आयोजित होगी। इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक अक्तूबर से शुरू होगी। अभ्यर्थी आगामी एक नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 नवंबर होगी। विस्तार से इसकी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर जल्द जारी होने वाले नोटिफिकेशन से ली जा सकती है।
विज्ञापन
यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.cbsenet.nic.in