फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cbse math paper is easy.

अब नहीं डराएगा सीबीएसई का गणित का पेपर

Wed, 15 Apr 2015 03:41 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 15 Apr 2015 03:41 PM IST
विज्ञापन
cbse math paper is easy.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में इस साल पसीने छुड़ाने वाला 12वीं का गणित का पेपर आगामी वर्ष में छात्रों को फीलगुड कराएगा।

विज्ञापन


बोर्ड ने 12वीं के गणित सहित कई विषयों के सिलेबस और प्रश्न पत्र के पैटर्न बदल दिए हैं। 12वीं के गणित के मुश्किल पेपर का मामला इस साल संसद तक उठा था। पहली बार बोर्ड ने इस विषय को विस्तारित तौर पर पेश किया है।
विज्ञापन


हालांकि इससे गणित का सिलेबस काफी बड़ा हो गया है। इसके अलावा बोर्ड ने इकोनामिक्स, बायोलॉजी, कंप्यूटर साइंस और इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस के पैटर्न में बड़े बदलाव किए हैं। यह सभी बदलाव वर्ष 2016 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में लागू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुए बड़े बदलाव
गणित : यूनिट एक और यूनिट छह में नए टॉपिक जोड़ दिए गए हैं। अब इसके प्रश्न पत्र में अंडरस्टेंडिंग बेस्ड सवालों में लांग आंसर टाइप प्रश्न 16 के बजाए 22 अंकों के होंगे। एप्लीकेशन बेस्ड सवाल 25 के बजाए 29 अंकों के होंगे। हॉट्स प्रश्न 21 अंकों के बजाए अब 15 अंकों के कर दिए गए हैं। इवेल्यूशन आधारित सवालों के अंक अब 18 से घटाकर 14 कर दिए गए हैं।

बायोलॉजी : इस विषय में 11वीं में होने वाले 10 अंकों के ओपेन टेक्स्ट बुक एसेसमेंट (ओटीबीए) को अब केवल यूनिट पांच तक सीमित कर दिया गया है। गत वर्ष तक यह पूरे बायोलॉजी से आता था। वर्ष 2016 में आने वाले पेपर में पांचवीं यूनिट 20 अंकों में बांट दी गई है, जिसमें 10 अंक ओटीबीए के हैं।

कंप्यूटर साइंस
: इस विषय में पायथन थ्योरी से जुड़ी मौखिक परीक्षा के अंक बदल दिए गए हैं। इसके अलावा सी++ लैंग्वेज में अब एक डिजिटल डायग्राम दिया जाएगा, जिसके आधार पर पूछे जाने वाले प्रश्नों के जवाब लिखित में देने अनिवार्य कर दिए गए हैं।

इंफोर्मेटिक्स प्रैक्टिस : इस विषय में होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षा में अब केस आधारित सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा लांग आंसर आधारित सवाल भी पूछे जा सकते हैं। इसमें मोबाइल बैंकिंग से लेकर कई नए विषय जोड़ दिए गए हैं।

इकोनामिक्स : इस विषय में अभी तक यूनिट पांच से ओटीबीए के सवाल पूछे जाते थे जो कि अब केवल यूनिट छह से पूछे जाएंगे। यूनिट छह में तमाम नए टॉपिक्स जोड़ दिए गए हैं। पहली बार 12वीं में एप्लीकेशन आधारित एक-एक अंक के तीन बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। हॉट्स प्रश्नों में भी स्ट्रक्चर बदल दिया गया है। यहां अब आठ के बजाए दस अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न, 44 के बजाए 42 अंकों के लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

10वीं में यह हुए परिवर्तन
बोर्ड ने ग्रेडिंग पैटर्न के बीच नौंवी के साथ ही दसवीं में भी विषयवार परिवर्तन कर दिए हैं। इंगलिश कम्यूनिकेटिव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इंगलिश लिट्रेचर में अब कविताएं भी शामिल कर ली गई हैं।


हिंदी में भी अंकों से जुड़े बदलाव किए गए हैं। विज्ञान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सामाजिक विज्ञान में होने वाली ओटीबीए अब यूनिट चार के चैप्टर तीन के बजाए चैप्टर चार (फूड सिक्योरिटी इन इंडिया) से पूछा जाएगा।

गणित के प्रश्न पत्र में पहली बार बोर्ड ने इस तरह से बदलाव किया है। अब तक यह बदलाव फिजिक्स और केमिस्ट्री में किया जाता था। कई और विषयों के परिवर्तन से 2016 की बोर्ड परीक्षाएं नए रंग में होंगी।
- दिनेश बड़थ्वाल, उप प्राचार्य, दून इंटरनेशनल स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed