{"_id":"f90e6a00e966bdbe29e991ae0cc89b66","slug":"cbse-is-going-to-start-helpline-for-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE: हेल्पलाइन पर दूर होंगी समस्याएं","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
CBSE: हेल्पलाइन पर दूर होंगी समस्याएं
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 04 Jan 2014 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू होने में से पहले सीबीएसई स्कूल हेल्पलाइन नंबर जारी करेंगे। हालांकि स्कूलों की हेल्पलाइन सिर्फ उन्हीं के बच्चों के लिए होगी।
विज्ञापन
आर्मी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल अनीता शाह ने बताया कि सभी विषयों के हेल्पलाइन नंबर बच्चों को उपलब्ध होंगे। बच्चों को सभी विषयों के शिक्षकों के नंबरों की लिस्ट दी जाएगी। स्कूल काउंसलर्स के नंबर भी बच्चों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं रायन इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल अनुराधा शर्मा ने बताया कि पूरा ध्यान अब 12वीं कक्षा के बच्चों की फाइनल तैयारी पर है। स्कूल के शिक्षक और काउंसलर फोन पर भी बच्चों की दिक्कतों का समाधान करेंगे। मैरी गोल्ड स्कूल के प्रिंसिपल विक्रम शारदा ने कहा कि अब रिवीजन और विषय संबंधी दिक्कतों को दूर करने का ही समय रह गया है। तैयारी के चलते बच्चे स्कूल भी अब कम ही आएंगे।
विज्ञापन
प्रैक्टिकल के बाद मिलेंगी तैयारी की छुट्टी
सीबीएसई स्कूलों में 15 जनवरी से 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू हो जाएंगी। इन परीक्षाओं के बाद बच्चों को प्रिपरेशन लीव (तैयारी के लिए छुट्टियां) मिलेंगी। रॉकवुड स्कूल के निदेशक सुनित टंडन ने कहा कि प्रैक्टिकल का समय करीब है। 30 जनवरी तक यह खत्म करा ली जाएंगी।
इसके बाद बच्चों को प्रिपरेशन लीव दी जाएगी। वहीं नेहरू इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल एलीना दयाल ने कहा कि फरवरी से बच्चों का स्कूल आना अनिवार्य नहीं होगा। यदि विषय संबंधी कोई दिक्कत है तो बच्चे स्कूल आ सकते हैं। डीपीएस की प्रिंसिपल कामनी भसीन ने भी इस बात की पुष्टि की।
प्रैक्टिकल में बैठेंगे पांच हजार छात्र
12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा में जिले के पांच हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रैक्टिकल और वार्षिक परीक्षाओं के लिए स्कूलों ने सूची तैयार कर सीबीएसई को भेज दी है।
एमिटी स्कूल की प्रिंसिपल रेनू सिंह कहा कि विज्ञान के अलावा, कॉमर्स में बिजनेस स्टडीज व एकाउंट और आईटी के छात्र प्रयोगात्मक परीक्षाओं में बैठेंगे। ग्रेटर नोएडा स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल सुधा सिंह ने कहा कि जिन बच्चों ने आईटी नहीं लिया है उनका फिजिकल एजुकेशन का प्रैक्टिकल होगा। परीक्षा की तारीख करीब आने के कारण प्रैक्टिकल के सिलेबस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।