{"_id":"6ba16b739641185dfe41ec0bcb887ca0","slug":"cbse-implimented-new-rule-for-revaluation","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE देगा आंसर शीट की फोटोकॉपी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
CBSE देगा आंसर शीट की फोटोकॉपी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 03 Mar 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड बारहवीं की परीक्षा में पहली बार बैठने वाले छात्रों को पुनर्मूल्यांकन की सुविधा देने जा रहा है। इसके अनुसार अब छात्र अंकों, ग्रेड की जांच और उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी के साथ-साथ उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन की मांग कर सकेंगे।
विज्ञापन
हालांकि यह अवसर ऐसे छात्रों को ही मिलेगा जो उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी लेंगे। इसके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। अभी तक छात्रों को केवल अंकों व ग्रेड के वेरिफिकेशन की सुविधा ही मिलती आ रही है। यह अंकों और ग्रेड के वेरिफिकेशन से अलग है।
विज्ञापन
बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक एमसी शर्मा ने बताया कि रिवैल्यूवेशन की सुविधा सात विषयों अंग्रेजी, हिंदी, अर्थशास्त्र, भौतिकी, केमिस्ट्री, गणित और राजनीति विज्ञान के लिए ही दी जाएगी। इसका लाभ केवल वह ही छात्र ले पाएंगे जो कि अपनी उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी बोर्ड से ले चुके होंगे।
विज्ञापन
इस संबंध में अन्य विस्तृत तौर तरीकों की जानकारी परीक्षा परिणामों की घोषणा से पहले ही बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। बोर्ड पहले से ही बच्चों को उनके अंकों और ग्रेड में संशय के समाधान के लिए अंकों व ग्रेड के वेरिफिकेशन की सुविधा उपलब्ध करा रहा है।
उसके साथ ही उन्हें उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी की सुविधा भी है। बताया जा रहा है कि यदि उत्तर पुस्तिका लिए ही बिना ही पुनर्मूल्यांकन की सुविधा दी जाती तो लाखों छात्र आवेदन कर देते।