{"_id":"784f1d37cac6df0d9ff9a96305a2ed74","slug":"cbse-high-school-results-to-be-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक क्लिक पर दूर करिए CBSE ग्रेड की उलझन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एक क्लिक पर दूर करिए CBSE ग्रेड की उलझन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 20 May 2014 02:14 AM IST
विज्ञापन
देशभर में दसवीं के नतीजे आज घोषित होंगे। परीक्षार्थी ने चाहे बोर्ड की परीक्षा दी हो या स्कूल आधारित परीक्षा दोनों ही के रिजल्ट सीबीएसई ही जारी करता है।
विज्ञापन
इनमें छात्रों को ग्रेड प्वाइंट दिए जाते हैं। ग्रेड को अंकों में जानने का एक फॉर्मूला है। फार्मूले के अनुसार, यदि छात्र को अतिरिक्त विषय को छोड़कर अपना विषयवार ग्रेड निकालने हैं तो उसे ग्रेड प्वाइंट को 9.5 से गुणा करना होगा।
विज्ञापन
इसी प्रकार समग्र प्रतिशत निकालने के लिए उसे पांचों विषयों के ग्रेड प्वाइंट को जोड़ना होगा। उसके बाद उसे पांच से भाग करना होगा। पांच से भाग करने पर जो कुल प्राप्त हो उसे 9.5 से गुणा करना होगा। इससे पूर्ण प्रतिशत पता चल जाएगा।
विज्ञापन
सीबीएसई की पोस्ट एग्जाम हेल्पलाइन आज से
बोर्ड की पोस्ट एग्जाम हेल्पलाइन आज से शुरू होने जा रही है। इस पर विशेषज्ञ रिजल्ट के बाद होने वाले तनाव को कम करने में मदद करेंगे। परीक्षार्थी कॉल सेंटर नंबर 1800118004 के जरिए हेल्पलाइन पर मौजूद 54 विशेषज्ञों से परामर्श ले सकेंगे। भारत में 44 और विदेश में 10 प्रशिक्षित काउंसलर और मनोवैज्ञानिक मौजूद रहेंगे।
इसके साथ ही अशक्त छात्र भी इसका लाभ ले सकते हैं। छात्र सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक बात कर सकेंगे। हेल्पलाइन 10 जून तक चलेगी। वहीं तनाव से लड़ने की तकनीकों की जानकारी वेबसाइट www.cbse.nic.in पर उपलब्ध होगी। इसके लिए छात्रों को हेल्पलाइन चिह्न पर जाना होगा।