फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBSE has issued strict regulations

सीबीएसई ने जारी किए सख्त नियम

Thu, 12 Sep 2013 09:56 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 12 Sep 2013 09:56 AM IST
विज्ञापन
CBSE has issued strict regulations

स्कूलों में ग्रेडिंग को सही राह देने के मकसद से सीबीएसई ने सख्त रुख अपना लिया है। स्कूल के सालाना समारोह वार्षिक कार्यक्रम को अब स्कूल छात्रों की को-स्कोलेस्टिक गतिविधियों में शामिल नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा इस बार 11वीं में पंजीकरण नियम को भी सख्त कर दिया गया है।

विज्ञापन


पढ़ें, एक गिलास में समा जाती है देहरादून की बारिश
विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से हाल ही में जारी सर्कुलर के मुताबिक 9वीं में ग्रेडिंग के लिए हर स्कूल को सत्र की शुरुआत में ही को-स्कोलेस्टिक गतिविधियों की जानकारी बोर्ड के पास भेजनी होगी। कांटीन्यूअस एंड कंप्रिहेन्सिव इवेल्यूएशन(सीसीई) सब्जेक्ट 3 ए में चार और 3 बी में आठ विषय दिए गए हैं। दोनों में से दो-दो विषयों का चयन छात्र को करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, केदारबाबा का हुआ 'महाभिषेक'


इसके तहत होने वाली गतिविधियों के ऑडियो और वीडियो प्रूफ हर स्कूल को अपने पास रखने होंगे। ग्रेडिंग में सुधार के तहत बोर्ड के औचक निरीक्षण में इन प्रूफ को देखा जाएगा। इसके साथ ही 11वीं में पंजीकरण के नियम को भी सख्त किया गया है। अब छात्र जिस विषय में 11वीं में पंजीकृत हो जाएगा, वही विषय उसे दो साल तक पढ़ने होंगे।

अभी तक 11वीं में स्कूल स्तर पर ही विषय परिवर्तित कर दिए जाते थे। यही नहीं, अब नवीं या 11वीं में बोर्ड में पंजीकरण के लिए बच्चे के स्कूल में ज्वाइनिंग की तिथि देनी भी अनिवार्य होगी।

3 ए के तहत विषय
लिटरेरी एंड क्रिएटिव स्किल्स
साइंटिफिक स्किल्स
ऑर्गेनाइजेशनल एंड लीडरशिप स्किल्स
आईसीटी स्किल्स

3 बी के तहत विषय
स्पोर्ट्स
एनसीसी/एनएसएस
स्काउट एंड गाइड
स्विमिंग
जिम्नास्टिक
योग
फर्स्ट एड
गार्डनिंग/श्रमदान

पढ़ें, उत्तराखंड में पकड़ी गई सबसे बड़ी चोरी

हाल ही में सीबीएसई के यह सर्कुलर आए हैं। इसके तहत स्कोलेस्टिक की भांति को-स्कोलेस्टिक गतिविधियों में उपलब्ध विषयों की जानकारी पहले ही बोर्ड को भेजी जा रही है।
- दिनेश बड़थ्वाल, उप प्राचार्य, दून इंटरनेशनल स्कूल

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed