अपनी फिल्म बनाओ, 2 लाख इनाम पाओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में सड़क सुरक्षा की अहमियत को समझते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बच्चों को इसके प्रति जागरूक करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। बोर्ड नेशनल फिल्म मेकिंग प्रतियोगिता शुरू कर रहा है, जिसमें उन्हें एक शॉर्ट फिल्म बनानी है।
सबसे अच्छी फिल्म को दो लाख रुपये का इनाम मिलेगा। इसके अलावा चुनी गईं फिल्मों को नेशनल रोड सेफ्टी वीक के दौरान दिखाया भी जाएगा।
सीबीएसई ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय केसाथ मिलकर यह पहल की है। तय गति से अधिक पर ड्राइविंग, ओवर लोडिंग, नशे में ड्राइविंग, हेलमेट का प्रयोग, साइकिल वालों की सुरक्षा जैसे पहलुओं को थीम में शामिल किया गया है। इन्हीं थीम पर छात्रों को अंग्रेजी या हिंदी में शॉर्ट फिल्म बनानी होंगी।
15 दिसंबर तक वीडियो फिल्म जमा करवाई जा सकती है। फिल्म तीस सेकेंड से लेकर दो मिनट तक की होगी। इस प्रतियोगिता की खास बात यह है कि इनाम जीतने वाली फिल्मों को 11 से 17 जनवरी तक मनाए जाने वाले नेशनल रोड सेफ्टी वीक में दिखाया जाएगा।
बनाने के बाद यहां भेजें
विजेताओं की घोषणा सीबीएसई की वेबसाइट पर की जाएगी। इस प्रतियोगिता में आठ पुरस्कार तय किए गए हैं। पहला पुरस्कार दो लाख रुपये, दूसरा एक लाख, तीसरा पचास हजार व पांच पुरस्कार 20-20 हजार रुपये के होंगे।
प्रतियोगिता में p.singhal@nic.in या www.morth.nic.in पर ईमेल भेज कर पंजीकरण कराया जा सकता है। मालूम हो कि सीबीएसई पहले ही रोड सेफ्टी के बारे में पढ़ाने का निर्णय ले चुका है।
इस पर अलग से कोई क्लास नहीं लगेगी बल्कि हर विषय की पढ़ाई में इसे शामिल किया जाएगा। दरअसल यह सारा आयोजन छात्रों को जागरूक करने के लिए किया जा रहा है।