सीबीएसई ने दिया नेट के फॉर्म में संशोधन का मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) दिसंबर 2015 के आवेदन फार्म में ऑनलाइन संशोधन के लिए सुनहरा मौका दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन फार्म का सत्यापन कर सकते हैं।
संशोधन की सुविधा केवल नौ से 14 नवंबर तक होगी। इसके बाद संशोधन का कोई विकल्प नहीं होगा। नेट दिसंबर 2015 के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद हो गई है। फीस संबंधी अन्य औपचारिकताओं की डेडलाइन भी पूरी हो चुकी है। अब नौ से 14 नवंबर तक सीबीएसई नेट की अधिकारिक वेबसाइट क्रियाशील रहेगी।
नेट की फीस जमा करवाने वाले पंजीकृत उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन फार्म में अपने विवरण का सत्यापन कर सकते हैं। यदि फार्म में कोई सुधार की आवश्यकता है तो इसे भी पूरा किया जा सकता है।
इन बैंकों के जरिए होगा फीस का भुगतान
14 नवंबर के बाद पंजीकृत उम्मीदवार अपने आवेदन फार्म में संशोधन नहीं कर पाएगा। उम्मीदवार अतिरिक्त राशि (यदि लागू है) का भुगतान भी नौ से 14 नवंबर के दौरान केनरा/आईसीआईसीआई/एचडीएफसी/सिंडिकेट बैंक में क्रेडिट/डेबिट या ई-चालान के जरिये कर सकते हैं।
इधर, ए-वन सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के एमडी छोविंद्र ठाकुर ने नेट दिसंबर 2015 के लिए ऑनलाइन आवेदन में संशोधन के लिए वेबसाइट में सूचना जारी होने की पुष्टि की है।
क्या है नेट
हर वर्ष जून और दिसंबर में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) ली जाती है। स्नातक में 55 प्रतिशत से अधिक नंबर पाने वाले इसके लिए आवेदन करते हैं। इसमें सफल होने वाले छात्र विश्वविद्यालय, महाविद्यालय सहित अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति की पात्रता हासिल करते हैं। इसके जरिये पीएचडी और डीफिल में दाखिला भी मिलता है। इस परीक्षा के जरिये जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) भी अवार्ड की जाती है।