फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cbse exams from today

CBSE : 12,300 स्टूडेंट्स कल से देंगे परीक्षा

Fri, 28 Feb 2014 09:00 AM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 28 Feb 2014 09:00 AM IST
विज्ञापन
cbse exams from today

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो रही हैं। सभी तैयारियां की जा चुकी हैं। लखनऊ में बोर्ड परीक्षा के लिए 18 केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन


हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल मिलाकर करीब साढ़े 12 हजार स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। हाईस्कूूल में बोर्ड परीक्षा के लिए केवल 1,600 स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया है। बाकी साढ़े छह हजार स्टूडेंट्स ने होम एग्जाम को तरजीह दी है।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा के लिए पिछली बार के मुकाबले इस बार दो परीक्षा केंद्र बढ़ए गए हैं।

इस बार बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की सूची में नवयुग रेडियंस और लखनऊ पब्लिक स्कूल सेक्टर आई को भी शामिल किया है। सीबीएसई के सिटी को-ऑर्डिनेटर जावेद आलम ने बताया कि परीक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था संबंधी विशेष तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन की मदद के साथ ही बोर्ड ने खुद के पांच फ्लाइंग स्कवायड गठित किए हैं। शनिवार को सुबह साढ़े 10 बजे से 12वीं की इंग्लिश इलेक्टिव, फंक्शनल इंग्लिश और इंग्लिश कोर की परीक्षा होगी।

सुबह साढ़े 10 से ही शनिवार को हाईस्कूल में तमिल, सिंधी, मराठी, रशियन, पेंटिंग, स्पेनिश और कश्मीरी की परीक्षा होगी। हाईस्कूल की परीक्षाएं 19 मार्च तक, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा 17 अप्रैल तक चलेंगी।

परीक्षा केंद्र
केंद्रीय विद्यालय अलीगंज, केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर, केंद्रीय विद्यालय मेमौरा, केंद्रीय विद्यालय एएमसी, कैथेड्रल सीनियर सेकेंड्री स्कूल, रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल सेक्टर-14, विकास नगर शाखा, बाल विद्या मंदिर स्कूल चारबाग, महर्षि विद्या मंदिर, केंद्रीय विद्यालय आईआईएम रोड, लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट, स्टडी हॉल, एचएल पब्लिक स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल, रेड रोज गोमती नगर और राजाजीपुरम शाखा, नवयुग रेडियंस सीनियर सेकेंड्री स्कूल और लखनऊ पब्लिक स्कूल सेक्टर-आई।

टेक्स्ट बुक एग्जाम के लिए भी हुई तैयारी
स्टूडेंट्स को किताबी ज्ञान के बजाय व्यावहारिक ज्ञान की ओर ले जाने के लिए सीबीएसई ओपन टेक्स्ट बुक असेसमेंट की शुरुआत कर रहा है। इसे कक्षा नौ और 11 में लागू किया जा रहा है।

कक्षा नौ के हिंदी, इंग्लिश, साइंस, सोशल साइंस और संस्कृत विषय में ओपन टेक्स्ट बुक असेसमेंट होगा, जबकि 11वीं में इकोनॉमिक्स, जियोग्राफी और बायोलॉजी के पेपर में 10 नंबर का फैसला ओपन टेक्स्ट बुक असेसमेंट के आधार पर किया जाएगा।


सीबीएसई ने परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्नपत्र भी अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा में 30 मिनट का अतिरिक्त समय देने की व्यवस्था भी की गई है। सभी विषयों के पूर्णांक में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed