फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBSE Exam Preparation now through Online System

अब ऑनलाइन करें परीक्षाओं की तैयारी, जानिए कैसे

Mon, 25 Aug 2014 02:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 25 Aug 2014 02:55 PM IST
विज्ञापन
CBSE Exam Preparation now through Online System

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी अब क्लासरूम के साथ ऑन लाइन भी करवाई जाएगी। नौवीं से 11वीं तक की कक्षा के लिए सीबीएसई ने यह व्यवस्था लागू की है।

विज्ञापन


इसके लिए सीबीएसई ने अपनी वेबसाइट पर परीक्षा की तैयारी से लेकर टीचर्स के मार्किंग करने तक की पूरी जानकारी डाल दी है। इच्छुक विद्यार्थी सीबीएसई की www.cbseacadmic.in पर लॉग इन कर इसकी जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन


सीबीएसई ने अपनी वेबसाइट पर नौवीं से 11वीं कक्षा का स्टडी मैटीरियल, स्पीकिंग एसेसमेंट-टू और वन का पूरा सिलेबस लोड कर दिया है। विद्यार्थियों को आसानी से समझाने के लिए सैंपल पेपर भी लोड किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों के लिए भी है जानकारी
सीबीएसई ने इस गैलरी में शिक्षकों के लिए भी जानकारी दी है। परीक्षा में दिए जाने वाले ग्रेड अवॉर्ड़िग गाइड लाइन, प्रोजेक्ट अपडेट, वर्कशीट प्रिपरेशन का तरीका, ट्रेनिंग कैलेंडर, मार्कशीट और मार्क़िग का तरीका भी इसमें अप लोड किया गया है।


इससे शिक्षक को पता चलेगा कि ग्रेडिंग सिस्टम को किस तरह लागू करना है। वेबसाइट पर प्रश्न, विषय और टीचिंग टिप्स के साथ ही क्लास में होने वाली गतिविधियों के बारे में भी बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed