CBSE: डेट शीट जारी, दो मार्च से होगी परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं दो मार्च से शुरू होंगी। दसवीं की परीक्षाएं 26 मार्च को और 12वीं की परीक्षा 17 अप्रैल को समाप्त होंगी।
परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक होंगी। स्कूल आधारित (सेमेटिव एसेसमेंट-2) परीक्षाएं मार्च के दूसरे सप्ताह से शुरू होंगी। इसके लिए स्कूलों को अपनी डेटशीट बनानी होगी। स्कूल आधारित दसवीं की परीक्षा (समेटिव-2) के लिए बोर्ड की ओर से स्कूलों को गाइडलाइंस जारी की जाएंगी।
सीबीएसई की दसवीं कक्षा की परीक्षाओं की शुरुआत इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी समेत अन्य नौ अतिरिक्त विषयों के पेपर से होगी। जबकि बारहवीं की परीक्षा अंग्रेजी पेपर से शुरू होगी। इस बार सीबीएसई की दसवीं व बारहवीं के छात्रों की संख्या में इजाफा हुआ है।
बीते साल दोनों परीक्षाओं के लिए देशभर से कुल 22,65,855 छात्र पंजीकृत हुए थे। इस साल की परीक्षा 24, 11, 000 छात्र देंगे। बारहवीं में बीते साल कुल 9, 40, 228 छात्र पंजीकृत हुए थे, जबकि इस बार 10 लाख 39 हजार छात्र पंजीकृत हुए हैं।
इस तरह से बारहवीं के लगभग एक लाख 98 हजार छात्र बढ़ गए हैं। दसवीं की परीक्षा में इस बार कुल 13 लाख 72 छात्र पंजीकृत हुए हैं।
बोर्ड परीक्षाओं में चार दिन होली की छुट्टी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) ने अटकलों को विराम देते हुए बुधवार को परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं दो मार्च से शुरू होंगी।
खास बात यह है कि छह मार्च को होली की वजह से बोर्ड ने छात्रों को बीच में चार दिन की छुट्टी दी है। सीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं दो से 26 मार्च तक चलेंगी। दो मार्च को डायनमिक्स रिटेल जैसे विषयों की परीक्षा के बाद तीन मार्च को विज्ञान की परीक्षा होगी।
10 मार्च को होने वाली सामाजिक विज्ञान की परीक्षा के लिए छह दिन का वक्त मिलेगा। सीबीएसई 12वीं की परीक्षाएं दो मार्च से 17 अप्रैल तक चलेंगी।
चूंकि बोर्ड को चार अप्रैल को ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन(जेईई मेंस) भी आयोजित कराना है, इसलिए भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित की परीक्षाएं मार्च में ही संपन्न करा ली जाएंगी। चार मार्च को बिजनेस स्टडीज का पेपर होने के बाद चार दिन की छुट्टी रहेगी। इसके बाद नौ मार्च का भौतिक विज्ञान की परीक्षा होगी।
यहां देखें परीक्षा कार्यक्रम : www.cbse.nic.in