{"_id":"cba2e55c1ad3ba0a58fd9acb5af48a27","slug":"cbse-creative-contest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई का नायाब तरीका बताओ, इनाम पाओ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सफाई का नायाब तरीका बताओ, इनाम पाओ
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 06 Oct 2014 03:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो अक्तूबर से शुरू हुए स्वच्छता अभियान के तहत सीबीएसई ने क्रिएटिव कांटेस्ट शुरू किया है। इसमें बच्चों को सफाई के आइडिया देने हैं।
विज्ञापन
एक लाख रुपए तक का इनाम
बेहतरीन आइडिया देने वाले बच्चों को प्रतिदिन पुरस्कृत किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 15 अक्तूबर तक चलेगी। इसके तहत 25 हजार रुपये तक का कैश प्राइज दिया जाएगा। इसके अलावा बेस्ट स्कूल को एक लाख रुपए तक का इनाम मिलेगा।
15 अक्तूबर तक छात्रों को निबंध, कविता, नाटक, चित्रकला, स्कैचिंग जैसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना है। बोर्ड की निदेशक रिसर्च डा. साधना पाराशर ने बताया कि 12 अक्तूबर तक छात्रों को 2500 रुपए प्रतिदिन, 13 व 14 अक्तूबर को पांच हजार रुपए प्रतिदिन और 15 अक्तूबर को 25 हजार रुपए इनाम जीतने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
हर राज्य के शीर्ष तीन स्कूलों को 40-40 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। ग्रीन रेटिंग वाले उच्च स्कोरिंग स्कूल को एक लाख और ब्ल्यू रेटिंग स्कूल को 75 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा येलो रेटिंग वाले स्कूल को 25 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
बोर्ड किसी भी स्कूल में इसका औचक निरीक्षण करा सकता है। स्कूल इस प्रतियोगिता में ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। अपनी एंट्री सीबीएसई को ईमेल - cbsewriting@gmail.com पर भी भेजी जा सकती हैं। दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्राचार्य बीके सिंह ने बताया कि सफाई के बहाने छात्रों और स्कूलों के लिए यह एक अच्छा मौका है।