फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE compartment exam from 16 july

सीबीएसई की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 16 तारीख से

Fri, 10 Jul 2015 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 10 Jul 2015 05:15 PM IST
विज्ञापन
CBSE compartment exam from 16 july

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए विभाग की वेबसाइट पर डेटशीट जारी कर दी गई है। 16 जुलाई को 12वीं के सभी विषयों की परीक्षा ली जाएगी।

विज्ञापन


जबकि 10वीं की परीक्षा 16 से शुरू होकर 27 जुलाई तक चलेंगी। इसके लिए सीबीएसई की ओर से सभी रीजनल कार्यालयों को भी तैयारी करने की जानकारी दे दी गई है। परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी और दोपहर 1.30 बजे तक चलेगी। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हो इसकी भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


सेक्टर-14 के सीबीएसई हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल संघ के प्रधान एसएस गोसाईं ने बताया कि फरीदाबाद से 12वीं के 650 बच्चे कंपार्टमेंट परीक्षा देंगे। जबकि 10वीं से 315 और स्कूलवार 750 विद्यार्थियों की परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए तीन सेंटर बनाए गए हैं। इनमें सेक्टर-7, एनआईटी का केंद्रीय विद्यालय और सेक्टर-14 डीएवी स्कूल शामिल है। कंपार्टमेंट परीक्षा जुलाई के अंतिम सप्ताह तक चलेगी। इसका परिणाम अगस्त के तीसरे सप्ताह में आएगा।

किस तारीख को किस विषय की परीक्षा
16 जुलाई-----मैथमेटिक्स
20 जुलाई-----लैंग्वेज
21 जुलाई------इंग्लिश कम्युनिकेशन, इंग्लिश लैंग्वेज व लिट्रेचर
22 जुलाई------साइंस थ्योरी
23 जुलाई------हिंदी कोर्स ए और बी
24 जुलाई-------सोशल साइंस
27 जुलाई-------पंजाबी, पेंटिंग, कम्युनिकेटिव संस्कृत, इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed