{"_id":"3cf1fc5e2e5aefe54cc3ad21535bedfc","slug":"cbse-circulate-order-on-attendance-in-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टूडेंट्स की कम अटेंडेंस पर जाएगी स्कूली की मान्यता","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
स्टूडेंट्स की कम अटेंडेंस पर जाएगी स्कूली की मान्यता
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sat, 26 Oct 2013 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई ने अपने स्कूलों की नकेल कसने की तैयारी की है।
विज्ञापन
बोर्ड स्कूलों की नियमित जांच तो करेगा ही, 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पर भी नजर रखेगा।
सीबीएसई की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि निरीक्षण के दौरान बिना वैध कारण के स्कूल में अनुपस्थित विद्यार्थियों की संख्या अधिक पाई गई तो दोषी स्कूल पर कार्रवाई होगी।
अनुपस्थित विद्यार्थी को परीक्षा से वंचित और स्कूल को डाउनग्रेड किया जा सकता है। यही नहीं बोर्ड के नियमों के उल्लंघन पर मान्यता भी खत्म की जा सकती है।
विज्ञापन
पढ़ें-एलयू में बैक पेपर वालों को एक और मौका
विज्ञापन
सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक सचिव रणवीर सिंह ने सभी विद्यालयों को बोर्ड की ओर से जारी सर्कुलर का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है।
बोर्ड के पास इसकी शिकायत पहुंची थी कि उससे संबद्ध स्कूलों में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। बड़ी संख्या में बारहवीं के छात्र-छात्राएं दूसरे शहरों में इंजीनियरिंग और मेडिकल की कोचिंग ले रहे हैं।
वह नियमित विद्यालय नहीं आते। इसके एवज में स्कूल प्रबंधन को मोटी फीस दी जाती है। ये छात्र कोचिंग की पढ़ाई के बल पर बोर्ड परीक्षा तो पास करते ही हैं, साथ में प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता मिल जाती है।
स्कूल इन बच्चों का नाम भुनाकर मनमानी फीस पर प्रवेश लेते हैं। यह शिकायत भी कि कई शिक्षण संस्थान सीबीएसई पैटर्न पर पढ़ाई का झांसा देकर अभिभावकों से मोटी फीस लेते हैं।
बाद में दूसरे मान्यता प्राप्त स्कूल से बच्चों को पंजीकृत दिखाकर परीक्षा में शामिल करवा देते हैं। बोर्ड की ओर से जारी सूचना में सभी अभिभावकों से कहा गया है कि वह अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजें।
साथ ही बच्चों का बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में ही दाखिला कराएं। सीबीएसई की वेबसाइट पर इन स्कूलों की सूची उपलब्ध है।