{"_id":"6e51a37fe793ee9ae966346c11791a9e","slug":"cbse-change-course","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई ने 2014 की परीक्षा के लिए बदला सिलेबस","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सीबीएसई ने 2014 की परीक्षा के लिए बदला सिलेबस
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Fri, 08 Nov 2013 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2014 की वार्षिक परीक्षा के लिए सेलेबस में बदलाव कर दिया है।
विज्ञापन
बदले हुए पाठ्यक्रम की सूचना बोर्ड की ओर से सभी कॉलेजों को भेजी जा चुकी है।
2014 की परीक्षा में सवाल बदले हुए पाठ्यक्रम के आधार पर पूछे जाएंगे।
बोर्ड की ओर से सभी संस्थानों को पत्र भेजकर सेलेबस में हुए परिवर्तन के आधार पर पढ़ाई कराने के निर्देश दिए हैं।
सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं में वार्षिक परीक्षाओं के लिए सेलेबस में कुछ बदलाव किया है।
बदलाव संबंधी सूचना सीबीएसई ने कॉलेजों को सर्कुलेट कर दी है। 2013 में होने वाली परीक्षा नए सेलेबस के आधार पर होंगी।
इस काम के लिए कॉलेज स्तर पर विशेष टीम बनाने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष टीम को कोर्स में हुए बदलाव को देखना है। यह भी सुनिश्चित करना है कि नए कोर्स के हिसाब से संस्थान में पढ़ाई हो।
12वीं में हिंदी, अंग्रेजी, इंग्लिश इलेक्टिव, इंग्लिश कोर, इंग्लिश फंक्शनल, मैथमेटिक्स, बायोलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, अकाउंटेंसी, हिस्ट्री, जियोग्राफी, बिजनेस स्टडीज, एंटरप्रेन्योरशिप और इकोनॉमिक्स विषयों में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
हाईस्कूल में इंग्लिश कम्युनिकेटिव, इंग्लिश लिट्रेचर, हिंदी कोर्स ए, हिंदी कोर्स बी, मैथेमेटिक्स, संस्कृत, साइंस और सोशल साइंस के सेलेबस में बदलाव की बात कही गई है।
विज्ञापन
वैल्यू एजुकेशन से संबंधित सवाल भी पूछे जाएंगे। इसके लिए तीन से पांच नंबर निर्धारित होंगे।