फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cbse board teaches student banking also.

अब सीबीएसई बच्चों को सिखाएगा बैकिंग

Wed, 07 Oct 2015 07:45 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 07 Oct 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन
cbse board teaches student banking also.

बचत खाता कैसे खुलता है, उसमें कैसे ब्याज मिलता है, करेंट अकाउंट क्या होता है, एफडी की क्या प्रक्रिया है... ऐसे तमाम सवालों के जवाब बच्चों को पता चलें, इसके लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने ‘स्कूल बैंक चैंप्स’ प्रोजेक्ट शुरू किया है।

विज्ञापन


इसके तहत बच्चों को नजदीकी बैंक शाखा का भ्रमण कराया जाएगा। सीबीएसई के निदेशक एमवीपी प्रसाद राव की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक बच्चों को बैंकिंग व फाइनेंशियल जानकारियों के प्रति जागरूक करने के लिए यह प्रोजेक्ट लांच किया गया है।
विज्ञापन


यह प्रोजेक्ट द इंडियन बैंक्स एसोसिएशन की ओर से चाइल्ड एंड यूथ फाइनेंशियल इंटरनेशनल (सीवाईएफआई) के सहयोग से संचालित होगा।

इसके लिए हर स्कूल को अपनी नजदीकी बैंक शाखा से संपर्क करना होगा और उनकी दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों से रूबरू कराने को 9वीं और 10वीं के छात्रों को वहां ले जाना होगा। सीबीएसई ने सभी संबद्ध स्कूलों के प्राचार्यों से ऐसी नजदीकी बैंक शाखा और इस प्रोजेक्ट को चलाने वाले शिक्षक का नाम मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed