फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CBSE board students will communicate directly

अब स्टूडेंट्स से सीधे संवाद करेगा सीबीएसई बोर्ड

Tue, 26 Aug 2014 04:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 26 Aug 2014 04:34 PM IST
विज्ञापन
CBSE board students will communicate directly

सीबीएसई अब सीधे अपने छात्र-छात्राओं से संपर्क साधने की तैयारी में है। परीक्षा तिथि से लेकर केंद्र और प्रश्नपत्र जैसी तमाम जानकारियां उन्हें सीधे उनके मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी पर उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन


साथ ही बोर्ड में बैठे अधिकारी शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर सीधे विद्यार्थी से सवाल-जवाब कर सकते हैं। इसके लिए सीबीएसई ने दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्र-छात्राओं के मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी मांगे हैं।
विज्ञापन


सीबीएसई से संबद्घ स्कूलों को बोर्ड की तरफ से शुक्रवार को एक सर्कुलर भेजा गया है। जिसमें स्कूल प्रबंधन से बोर्ड ने दसवीं, ग्याहवीं और बारहवीं के छात्र-छात्राओं के मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के बहुत से स्कूलों ने बोर्ड को मांगी गई जानकारी उपलब्ध भी करा दी है। बोर्ड की तरफ से इस जानकारी को उपलब्ध कराने के लिए 25 अगस्त तक का समय दिया है। जबकि यह सर्कुलर 22 अगस्त को जारी किया गया है।


इसमें 24 अगस्त को रविवार की छुट्टी भी है। ऐसे में बहुत से स्कूलों के सामने इतने कम समय में यह जानकारी उपलब्ध कराने में मुश्किल भी हो रही है।

हालांकि सीबीएसई के इस सर्कुलर से बहुत से स्कूल संचालक में असमंजस की स्थिति बन गई है। दरअसल, सर्कुलर में छात्र-छात्राओं का मोबाइल नंबर मांगा है।

इसमें कहीं भी यह नहीं लिखा है कि मोबाइल नंबर अभिभावकों का भी दे सकते हैं। जबकि स्कूलों में मोबाइल फोन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। ऐसे में छात्र-छात्राओं के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने को लेकर भ्रम बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed