फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cbse board: now students will get 15 questions reChecking

सीबीएसई स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी

Wed, 01 Apr 2015 07:59 AM IST
परमेश कुमार त्यागी/अमर उजाला, जगाधरी
परमेश कुमार त्यागी/अमर उजाला, जगाधरी Updated Wed, 01 Apr 2015 07:59 AM IST
विज्ञापन
cbse board: now students will get 15 questions reChecking

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) स्कूलों में पढ़ने वाले जिन विद्यार्थियों ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा दी है, उनके लिए अच्छी खबर है। अब विद्यार्थी 10 के बजाय 15 प्रश्नों की रि-चेकिंग करवा सकेंगे। साथ ही विद्यार्थियों को तीन विकल्प दिए जाएंगे जिसका विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा।

विज्ञापन


सीबीएसई अधिकारियों के मुताबिक 12वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम आने के उपरांत विद्यार्थी अभी तक 10 क्वेश्चन का ही री-वैल्यूएशन करवा सकते थे। काफी समय से विद्यार्थियों द्वारा रि-चेकिंग के लिए प्रश्नों की संख्या बढ़ाने की मांग की जा रही थी। सीबीएसई ने एक कमेटी गठन कर इस मामले की समीक्षा की। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सीबीएसई ने विद्यार्थियों के हक में फैसला लिया है। अब विद्यार्थी 10 के बजाय 15 प्रश्नों को रि-चेकिंग करवा सकेंगे।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को मिलेंगे तीन विकल्प
रि-चेकिंग स्कीम लागू होने पर विद्यार्थियों के पास तीन विकल्प होंगे। परीक्षा परिणाम आने के उपरांत अगर कोई विद्यार्थी अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं है, तो वे वेरिफिकेशन ऑफ मार्क्स के लिए आवेदन कर सकेगा। इसके अलावा उत्तर पुस्तिका की फोटो कापी के लिए भी आवेदन कर सकता है। इन सबस के बावजूद भी अगर विद्यार्थी को संतुष्टि नहीं मिलती, तो वह 10 के बजाय 15 प्रश्नों की रि-चेकिंग करा सकेंगे। खास बात यह है कि मार्क्स घटने या फिर बढ़ने पर नई मार्कशीट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रति प्रश्न वसूले जाएंगे 100 रुपये

cbse board: now students will get 15 questions reChecking

सीबीएसई के अधिकारियों के मुताबिक 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 15 प्रश्न रि-चेकिंग सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। एक प्रश्न की रि-चेकिंग के लिए विद्यार्थी को 100 रुपये फीस अदा करनी होगी। वहीं सीबीएसई के इस निर्णय की स्कूल प्रधानाचार्यों तथा विद्यार्थियों ने सराहना की है।

सरस्वती पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल दीपक सिंघल का कहना है कि पेपर मूल्यांकन के संदर्भ में सीबीएसई द्वारा जो तब्दीलियां की गई हैं, उनका विद्यार्थियों का फायदा मिलेगा।

आरजे खांडेराव, क्षेत्रीय अधिकारी, सीबीएसई पंचकूला जोन ने बताया कि 12वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी अब 10 के बजाय 15 प्रश्नों की रि-चेकिंग करवा सकेंगे।

एक प्रश्न की रि-चेकिंग के लिए विद्यार्थियों को 100 रुपये फीस अदा करनी होगी। विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए सीबीएसई ने यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed