{"_id":"39afb8aee5891a093c055710eacd8b42","slug":"cbse-board-examination-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार CBSE बोर्ड परीक्षा में नहीं चलेगा शॉर्टकट","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
इस बार CBSE बोर्ड परीक्षा में नहीं चलेगा शॉर्टकट
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 09 Feb 2015 09:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र सावधान हो जाएं। तैयारी में शॉर्टकट इस बार भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन
सीबीएसई ने इस बार प्रश्न पत्रों के पैटर्न में कई बड़े परिवर्तन किए हैं। इस वजह से छात्रों को उसी के हिसाब से तैयारी करके परीक्षा कक्ष में बैठना होगा। सीबीएसई के विशेषज्ञों के मुताबिक अब 12वीं के प्रश्न पत्र पहले ही तुलना में ज्यादा व्यवहारिक और अनुकूल हो गया है।
वैसे तो बोर्ड ने 12वीं के सभी विषयों के प्रश्न पत्रों के पैटर्न परिवर्तित कर दिए हैं लेकिन सबसे बड़े बदलाव फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में किए गए हैं। अब छात्र को अपने विषय को ज्यादा गहराई से पढ़ना होगा।
विज्ञापन
फिजिक्स : दो यूनिटों का एक कोष्ठक
भौतिक विज्ञान में बोर्ड ने कुल सवालों की संख्या 29 से घटाकर 26 कर दी है, लेकिन विषय की हर दो यूनिट का एक कोष्ठक बना दिया है। भौतिक विज्ञान शिक्षक दिनेश बड़थ्वाल ने बताया कि पहले हर यूनिट के हिसाब से छात्र कुछ स्टडी करने के बाद अंक प्राप्त कर लेता था लेकिन इस बार दो यूनिटों के कोष्ठक में से कोई भी ज्यादा पूछी जा सकती है।
विज्ञापन
यानी छात्र को यूनिट वेटेज नहीं मिल पाएगा। कुल दस यूनिटों को पांच कोष्ठक में बांटा गया है। पांचों कोष्ठक में कहीं से भी सवाल पूछा जा सकता है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वह किसी भी यूनिट को हल्के में न लें। क्योंकि यह कहना मुश्किल है कि किस यूनिट में से कितने सवाल पूछे जाएंगे। हां, इतना जरूर तय है कि हर कोष्ठक में से 15 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे।
केमिस्ट्री : यूनिटों में कई परिवर्तन
रसायन विज्ञान के प्रश्न पत्र में भी अब 30 सवालों के बजाए 26 सवाल पूछे जाएंगे। शिक्षिका रीना जोशी ने बताया कि फिजिकल केमिस्ट्री अब 25 अंकों के बजाय 23 अंकों की होगी। इनॉर्गेनिक केमिस्ट्री 16 अंकों के बजाए 19 अंकों की होगी।
ऑर्गेनिक केमिस्ट्री 23 अंकों के बजाय 28 अंकों की होगी। इसके अलावा अमूमन आखिरी चैप्टर से वैल्यू आधारित प्रश्न पूछा जाता है। इस बार पांच सवाल एक-एक अंक वाले, दो अंकों के पांच सवाल, तीन अंकों के 12 सवाल, 4 अंक का एक सवाल और पांच अंकों के तीन सवाल। कुल 70 अंकों का पेपर होगा।
मैथ्स : सवालों का पैटर्न बदला
गणित में भी इस बार सवालों का पैटर्न बदल गया है। यहां भी इस बार 29 सवालों के बजाय केवल 26 सवाल ही पूछे जाएंगे। गणित शिक्षक अभिनव बेदी ने बताया कि किसी भी यूनिट के किसी भी टॉपिक में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
अब तक एक-एक अंक वाले दस सवाल पूछे जाते थे, जिनकी संख्या घटकर छह रह गई है। सातवें से 19वें सवाल तक चार-चार अंक वाले प्रश्न होंगे। इसके बाद 20वें से 26वें तक कुल सात प्रश्न ऐसे होंगे, जिनके लिए 6-6 अंक मिलेंगे।
जल्द आएंगे एडमिट कार्ड
सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं दो मार्च से शुरू होने जा रही हैं। 12वीं के एडमिट कार्ड बोर्ड की ओर से वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। बोर्ड सूत्रों के मुताबिक जल्द ही वेबसाइट पर एडमिट कार्ड उपलब्ध हो जाएंगे।