{"_id":"86ad8b666d93f25fed6b56da782c2e0a","slug":"cbse-board-examination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन सवालों के जवाब से कैमिस्ट्री में लगेगी नैया पार","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
इन सवालों के जवाब से कैमिस्ट्री में लगेगी नैया पार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 06 Feb 2015 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) की ओर से चलाई जा रही हेल्पलाइन सेवा पर फोन कॉल आने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को बोर्ड की काउंसलर डा. सोना कौशल गुप्ता ने बताया कि ज्यादातर सवाल विषयों की तैयारी करने से संबंधित पूछे गए। ऐसे में अगर कुछ टिप्स आजमाओ तो तैयारी आसान हो सकती है।
विज्ञापन
सवाल और उनके जवाब
सवाल : मैं जब भी पढ़ने बैठता हूं, तो केमिस्ट्री भूल जाता हूं। हर बार पढ़ा हुआ टॉपिक भी नया लगता है।- एक छात्र
जवाब : जो फार्मूले वाले विषय होते हैं, वह हमेशा लिखकर याद किए जाते हैं। फार्मूलों को लिखकर याद करने का अभ्यास करें।
सवाल : मेरी सभी विषयों की थ्योरी तो पूरी हो गई है लेकिन न्यूमैरिकल रह गए हैं। कौन सी किताब से सही तैयारी हो सकती है। -एक छात्र
जवाब : परीक्षा की तैयारी के लिए एनसीईआरटी की किताबें सबसे बेहतर हैं।
सवाल : भूगोल में नक्शे वाले सवालों को लेकर मन में डर है।
जवाब : नक्शा को याद नहीं किया जा सकता है। बेहतर है कि कुछ नक्शे लाकर इससे जुड़े सवालों का जवाब नक्शे में ही बनाएं। जब तक व्यवहारिक तौर पर जानकारी नहीं होगी, तब तक तैयारी नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
सवाल : इतिहास में घटनाओं की तिथियां याद नहीं रह पाती हैं। इसकी तैयारी कैसे करें। -कुछ छात्र
जवाब : तारीखों को रटकर याद रखना मुश्किल इसलिए है, क्योंकि इसमें क्रम गड़बड़ाने का खतरा रहता है। सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप सभी तारीखों और घटनाक्रम को जोड़कर एक कहानी बना लें। मसलन पानीपत का युद्ध होने के बाद उस तारीख पर उन्होंने वहां जाकर युद्ध किया।
विज्ञापन