फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBSE board exam.

संगीत सुनने से बोर्ड परीक्षा की तैयारी होगी आसान

Mon, 02 Feb 2015 04:10 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 02 Feb 2015 04:10 PM IST
विज्ञापन
CBSE board exam.

बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का तनाव से जूझना आम बात है, लेकिन कुछ नुस्खे न सिर्फ तनाव को दूर कर सकते हैं, बल्कि छात्रों के मूड को भी तरोताजा कर सकते हैं।

विज्ञापन


मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि परीक्षा के दौरान भले ही अभिभावक बच्चों को गीत-संगीत से दूर रखने की कोशिश करते हैं, लेकिन संगीत छात्रों की एकाग्रता बढ़ाने में लाभकारी हो सकता है।
विज्ञापन


हां, जो संगीत सुना जाए वह कानफोड़ू के बजाय हल्का, सुकून प्रदान करने वाला होना चाहिए। इसके अलावा अभिभावकों को भी मनोवैज्ञानिक कई सलाह देते हैं, जिससे वे अपने साथ बच्चे की टेंशन भी कम कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञ के सुझाव
- अभिभावक बच्चे को लगातार प्रेरित करते रहें, किसी दूसरे बच्चे से तुलना बिल्कुल न करें।
- छात्र का अध्ययन कक्ष सकारात्मक होना चाहिए, हल्की खुश्बू का इस्तेमाल करें।
- हल्का संगीत लगा दें तो परेशानी नहीं है, इससे मन हल्का होता है, एकाग्रता बढ़ती है।
- कमरे में खाने-पीने की हल्की चीजें जरूर रखें, पढ़ते वक्त भूख लगने पर बच्चा इन्हें खा सकता है।
- कमरे में बार-बार परिजनों को नहीं आना चाहिए, कमरे का रुख पूर्वी (ईस्ट फेसिंग) हो तो बेहतर होगा।
- कमरे की लाइट हल्की होनी चाहिए, ताकि आंखों पर तेज लाइट का असर न पड़े।
- बच्चे से बहुत संभलकर और प्यार से बात करें, उन पर दबाव न बनाए।
- अगर टाइम टेबल हो तो बेहतर होगा, इस बात पर फोकस करना चाहिए कि किस विषय की कैसे तैयारी करनी है।
(मनोवैज्ञानिक गुरलीन बिंद्रा के मुताबिक)

सीबीएसई हेल्पलाइन आज से
बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए सीबीएसई की हेल्पलाइन सेवा सोमवार से शुरू होने जा रही है। इस पर छात्र और अभिभावक सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक कॉल कर सकते हैं।


बोर्ड के काउंसलर की ओर से सबके परीक्षा के तनाव और तैयारी से संबंधित सवालों का जवाब दिया जाएगा। हेल्पलाइन सेवा का लाभ लेने के लिए टोलफ्री नंबर 1800118004, 1800118002 मिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed