{"_id":"d28a976d1ad4d39ef6cca4c6574941a1","slug":"cbse-announcement-on-1st-may-will-aipmt-test-across-the-country-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE की घोषणा, 1 मई को होगी देशभर में AIPMT की परीक्षा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
CBSE की घोषणा, 1 मई को होगी देशभर में AIPMT की परीक्षा
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से होने वाली ऑल इंडिया प्री मेडिकल-डेंटल एंट्रेस टेस्ट (एआईपीएमटी) का आयोजन एक मई 2016 को होगा। सीबीएसई ने एआईपीएमटी की तिथि की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
जबकि दिसंबर के तीसरे सप्ताह तक विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इस नोटिफिकेशन में उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म की जानकारी से लेकर शेड्यूल का भी पता चलेगा। मालूम हो कि देश केसभी सरकारी मेडिकल व डेंटल कॉलेज की 15 फीसदी सीटें इसी एआईपीएमटी के जरिये भरी जाती हैं।
विज्ञापन
बीते साल एआईपीएमटी तीन मई को आयोजित हुई थी, जिसकेलिए फॉर्म भरने की शुरुआत एक दिसंबर 2014 से हुई थी। तीन मई 2015 को आयोजित टेस्ट में पेपर लीक समेत बड़े पैमाने पर हुई अनियमितताओं के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट ने टेस्ट को निरस्त करते हुए सीबीएसई को चार हफ्ते के भीतर दोबारा परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
जिसके बाद सीबीएसई ने 25 जुलाई को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के साथ परीक्षा का आयोजन करने के साथ 17 अगस्त को रिजल्ट घोषित किया था।
सूत्रों के अनुसार चूंकि दुबारा से परीक्षा देर में आयोजित हुई थी ऐसे में वर्ष 2016 में एआईपीएमटी के लिएआवेदन की प्रक्रिया में देरी हो रही है। दिसंबर के तीसरे सप्ताह से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है।