{"_id":"e66ec86b8518c5227ebcfad132d0665f","slug":"cbse-12th-and-10th-examination-form-issued-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई ने जारी किए 10वीं-12वीं के परीक्षा फार्म","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सीबीएसई ने जारी किए 10वीं-12वीं के परीक्षा फार्म
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 21 Sep 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई ने सत्र 2014-15 में दसवीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फार्म जारी कर दिए हैं। 10वीं और 12वीं में बगैर विलंब शुल्क के रजिस्ट्रेशन फार्म सात अक्तूबर तक भरे जाएंगे।
विज्ञापन
बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल में दसवीं में सात अक्तूबर तक 250 रुपये परीक्षा शुल्क के साथ फार्म जमा होंगे। स्कूलों को छात्रों का डाटा 14 अक्तूबर तक भेजना होगा। दसवीं में स्कीम-ए में एडिशनल विषय के लिए 100 रुपये अतिरिक्त फीस भरनी होगी।
विज्ञापन
फिर 15 अक्तूबर तक 150 रुपये विलंब शुल्क, 31 अक्तूबर तक 250 रुपये, 15 नवंबर तक 350 रुपये और 15 दिसंबर तक 5000 रुपये विलंब शुल्क के साथ फार्म जमा होंगे।
विज्ञापन
12वीं में भी सात अक्तूबर तक 500 रुपये बगैर विलंब शुल्क के फार्म जमा होंगे। छात्रों को 200 रुपये अतिरिक्त विषय और 40 रुपये प्रैक्टिकल विषय की फीस जमा करनी होगी। फिर दसवीं की तरह ही विलंब शुल्क के साथ फार्म जमा होंगे।