फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE 12th: 98 percent of the district's results

सीबीएसई 12वीं : 98 प्रतिशत रहा जिले का रिजल्ट

Thu, 29 May 2014 10:24 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 29 May 2014 10:24 PM IST
विज्ञापन
CBSE 12th: 98 percent of the district's results

सीबीएसई 12वीं केबृहस्पतिवार को जारी हुए नतीजों में फिर लड़कियों ने बाजी मारी। डीपीएसजी इंदिरापुरम की मुग्ध सेतिया 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉपर और दिल्ली-एनसीआर में तीसरे स्थान पर रहीं।

विज्ञापन


जिले में दूसरे और तीसरे स्थान पर डीपीएसजी मेरठ रोड केविद्यार्थियों का कब्जा रहा। 98.6 फीसदी अंक प्राप्त कर डीपीएसजी के अभि सक्सेना दूसरे और 98.2 प्रतिशत अंक पाने वाले ऋषभ मोहन शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। अभि सक्सेना के दिल्ली-एनसीआर में तीसरे स्थान पर रहने की भी संभावना है।
विज्ञापन


डिस्ट्रिक्ट टॉपर रहीं ह्यूमेनिटीज स्ट्रीम की छात्रा मुग्ध सेतिया ने साइकोलॉजी विषय में 100 अंक, पॉलिटिकल साइंस में 99, इतिहास में 98, कॉमर्शियल आर्ट में 99 और अंग्रेजी में 98 अंक हासिल किए हैं। दूसरे पाएदान पर रहे अभि ने केमिस्ट्री में 100, इनफॉरमेटिक्स 100, अंग्रेजी 99, गणित 99 और फिजिक्स में 95 अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे स्थान पर रहे ऋषभ मोहन शर्मा ने केमिस्ट्री 100 अंक, फिजिक्स 99, अंग्रेजी 98, गणित 97, इनफॉमेटिक्स में 97 अंक हासिल किए हैं।

98 फीसदी ओवरऑल रिजल्ट
गाजियाबाद का ओवरऑल रिजल्ट 98 फीसदी रहा। 15574 विद्यार्थियों में से 15415 ने सफलता हासिल की। नामी स्कूलों का रिजल्ट शत-शतिशत रहा, जबकि छोटे स्कूलों ने पहले से अच्छा प्रदर्शन किया।

डीपीएसजी, नेहरू वर्ल्ड स्कूल, जीपीएस, छबीलदास, डीडीपीएस, रेयान इंटरनेशनल, गुरुकुल स्कूल, केडीबी, सिल्वर लाइन का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा।

टॉप टेन में लड़कियों का दबदबा
ओवरऑल रिजल्ट में लड़कियों ने फिर लड़कों को पछाड़ दिया। लड़कियों की उत्तीर्णता का प्रतिशत 97.1 फीसदी रहा, वहीं, लड़कों का 94.4 फीसदी रहा। डिस्ट्रिक्ट टॉप टेन में शामिल 20 छात्रों में से 13 पर लड़कियों का कब्जा रहा।


डिस्ट्रिक्ट टॉपर भी डीपीएस इंदिरापुरम की छात्रा मुग्ध सेतिया रहीं। स्कूलों की टॉपर में भी लड़कियां लड़कों से आगे रहीं। ट्रांस हिंडन में भी लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया, जबकि गाजियाबाद शहर के केडीबी, नेहरू वर्ल्ड स्कूल सहित अन्य स्कूलों में भी गर्ल्स टॉपर रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed