फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cbse 10th result, talent goes up but result down.

CBSE 10वीं नतीजे: टैलेंट बढ़ा पर रिजल्ट हुआ डाउन, आंकड़ें...

Fri, 29 May 2015 12:17 AM IST
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 29 May 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
cbse 10th result, talent goes up but result down.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं का परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया गया। 10वीं के परिणाम में इस साल मेधावियों की संख्या में तो इजाफा हुआ है, लेकिन कुल रिजल्ट में गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


गत वर्ष 5.02 प्रतिशत के मुकाबले इस साल 10 कम्यूलेटिव ग्रेड प्वाइंट एवरेज (सीजीपीए) हासिल करने वाले छात्रों की संख्या बढ़कर 6.36 प्रतिशत पर पहुंच गई है। वहीं, गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष देहरादून रीजन के रिजल्ट में 1.81 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पिछले साल दून रीजन का परिणाम 99.07 प्रतिशत था, इस बार यह 97.26 फीसदी रह गया है। परीक्षा में 99.77 प्रतिशत परिणाम के साथ तिरुवनंतपुरम रीजन प्रथम स्थान पर रहा है। सीबीएसई निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक देहरादून रीजन देश में पांचवें स्थान पर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 सीजीपीए वाले छात्रों की संख्या बढ़ी

cbse 10th result, talent goes up but result down.
बृहस्पतिवार को जारी परिणामों में कई बदलाव सामने आए। इस वर्ष देहरादून रीजन के 1,39,510 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 1,35,688 छात्र पास हुए। यह पास प्रतिशत 97.26 है। इसमें 90,146 यानी 96.71 प्रतिशत छात्र और 49,362 यानी 98.27 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं।

गत वर्ष के मुकाबले इस साल 9.1 से 10 सीजीपीए के बीच रहने वाले छात्रों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। गत वर्ष इस श्रेणी में 12,180 छात्र-छात्राएं थे, जिनकी संख्या इस साल बढ़कर 14,440 पर पहुंच गई है। इसी प्रकार, 8.1 से 9 सीजीपीए के बीच रहने वाले इस साल 25,453 छात्र हैं, जो कि गत वर्ष करीब 23 हजार थे।

सीबीएसई के क्षेत्रीय निदेशक मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक यूपी और उत्तराखंड के 1325 स्कूलों के छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था।

एक क्लिक में डालिए आंकड़ों पर नजर

cbse 10th result, talent goes up but result down.

वर्ष 2014
कुल परीक्षा देने वाले छात्र : 1,31,435
पास होने वाले छात्र : 1,30,212
पास प्रतिशत : 99.07
पास छात्र : 98.82
पास छात्राएं : 99.54
10 सीजीपीए वाले छात्र : 5.02 प्रतिशत

वर्ष 2015
कुल परीक्षा देने वाले छात्र : 1,39,510
पास होने वाले छात्र : 1,35,688
पास प्रतिशत : 97.26
पास छात्र : 96.71
पास छात्राएं : 98.27

10 सीजीपीए वाले छात्र : 6.36 प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed