{"_id":"54ac88a3263740a0d305dfe232f7a23b","slug":"cbse-10th-class-result-publishd-daughters-again-top-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE 10th result: 180 से अधिक छात्रों को 10 CGPA","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
CBSE 10th result: 180 से अधिक छात्रों को 10 CGPA
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 28 May 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के रिजल्ट में भी बेटियों ने बाजी मारी है। जिले के 180 के करीब विद्यार्थी दस सीजीपीए अंक हासिल करने में कामयाब रहे हैं। इन विद्यार्थियों में अधिकतर छात्राएं हैं।
विज्ञापन
कई स्कूलों में तो लड़कियों ने ही दस सीजीपीए हासिल किए हैं। जबकि, मानव मंगल स्कूल का शानदार प्रदर्शन रहा है। स्कूल के 52 विद्यार्थी दस सीजीपीए हासिल करने में सफल रहे। दूसरे स्थान पर शिवालिक स्कूल रहा है। स्कूल के 28 विद्यार्थी दस सीजीपीए हासिल कर पाए हैं। तीसरे स्थान पर एनीस स्कूल खरड़ रहा है। स्कूल के 22 विद्यार्थियों ने दस सीजीपीए के साथ सफल हुए हैं।
विज्ञापन
मानव मंगल ने बनाया रिकॉर्ड: दसवीं कक्षा के रिजल्ट में मानव मंगल स्कूल के विद्यार्थियों ने रिकॉर्ड बना दिया है। परीक्षा में स्कूल के 198 स्टूडेंट्स अपीयर हुए थे। इनमें 52 विद्यार्थी दस सीजीपीए हासिल करने में कामयाब रहे हैं। वहीं, स्कूल की पास प्रतिशत सौ फीसदी रही है। स्कूल के डायरेक्टर संजय सरदाना ने सभी विद्यार्थियों को बेहतर रिजल्ट के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
शिवालिक में भी छाए छात्र: फेज-6 स्थित शिवालिक स्कूल के 137 विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा पास की है। 28 विद्यार्थियों ने दस सीजीपीए अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा अधिकतर विद्यार्थियों के नौ सीजीपीए से अधिक अंक रहे हैं। स्कूल मैनेजमेंट नेविद्यार्थियों को बढ़िया रिजल्ट के लिए बधाई दी।
एनीस खरड़ निकला आगे: एनीस स्कूल खरड़ के विद्यार्थियों ने 12वीं के बाद 10वीं कक्षा के रिजल्ट में भी शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल के 66 स्टूडेंट परीक्षा में अपीयर हुए थे। इनमें से 22 छात्रों ने दस सीजीपीए अंक हासिल किए हैं। स्कूल के चेयरमैन सीए अनीत गोयल ने सभी स्टूडेंट्स को बधाई दी।
एकेसिप्स-65 में छात्राओं ने किया कमाल: सेक्टर-65 स्थित अजीत करम सिंह इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में छात्राओं ने कमाल कर दिया है। परीक्षा में 58 स्टूडेंट्स अपीयर हुए थे। इनमें से 19 विद्यार्थियों ने दस सीजीपीए हासिल किए हैं। जबकि 11 विद्यार्थी नौ से अधिक सीजीपीए अंक हासिल करने में कामयाब रहे हैं। जबकि 18 विद्यार्थियों ने आठ से अधिक, आठ विद्यार्थियों ने सात से अधिक और दो विद्यार्थी छह से अधिक सीजीपीए अंक हासिल करने में कामयाब हुए है। स्कूल की प्रिंसिपल व डायरेक्टर जैसमीन कालरा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।
दून में लड़के निकले आगे: सेक्टर-69 स्थित दून स्कूल का दसवीं कक्षा का रिजल्ट भी शानदार रहा है। स्कूल के 13 विद्यार्थी दस सीजीपीए हासिल करने में कामयाब रहे हैं। स्कूल मैनेजमेंट ने इसके लिए सभी विद्यार्थियों और टीचरों को बधाई दी। स्कूल प्रिंसिपल मनजीत मदरा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।
शेमरॉक के स्टूडेंट्स का बढ़िया प्रदर्शन: दसवीं कक्षा के रिजल्ट में शेमरॉक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं ने लड़कों को पछाड़ दिया है। स्कूल के दस विद्यार्थी सीजीपीए हासिल करने में कामयाब रहे हैं। इन छात्रों में आठ स्थानों पर छात्राएं आगे रही हैं। जबकि 19 छात्रों ने 9 से लेकर 10 सीजीपीए तक अंक हासिल किए हैं।
संत ईशर सिंह का रिजल्ट सौ फीसदी; संत ईशर सिंह पब्लिक स्कूल का रिजल्ट सौ फीसदी रहा है। स्कूल के 49 विद्यार्थी परीक्षा में अपीयर हुए थे। सभी ने परीक्षा पास की है। पांच विद्यार्थियों के दस सीजीपीए आए हैं। जबकि 15 विद्यार्थियों ने नौ सीजीपीए हासिल किए हैं। वहीं, 13 विद्यार्थियों ने आठ सीजीपीए और 31 विद्यार्थियों ने सात सीजीपीए हासिल किए हैं।
डीएवी का शानदार प्रदर्शन: फेज-10 स्थित डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा के रिजल्ट में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन कर दिया है। परीक्षा में 60 स्टूडेंटस अपीयर हुए थे। सभी ने परीक्षा पास की है। दस विद्यार्थियों ने दस सीजीपीए अंक हासिल किए है। जबकि 34 विद्यार्थी नौ सीजीपीए अंक हासिल करने में कामयाब रहे है। स्कूल प्रिंसिपल रोजी शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।
ज्ञान ज्योति का भी शानदार प्रदर्शन: फेज-2 स्थित ज्ञान ज्योति स्कूल का रिजल्ट भी शानदार रहा है। परीक्षा में 85 विद्यार्थी अपीयर हुए थे। इनमें 14 विद्यार्थियों ने दस सीजीपीए से अधिक अंक हासिल किए हैं। जबकि 16 छात्रों के अंक नौ से दस सीजीपीए के बीच में रहे हैं।
सेंट सोल्जर में लड़कियां आगे निकलीं: फेज-7 स्थित सेंट सोल्जर स्कूल के 130 विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा दी थी। सभी ने परीक्षा पास की है। दस विद्यार्थी दस सीजीपीए से अधिक अंक हासिल करने में कामयाब रहे हैं। जबकि तीस विद्यार्थियों ने नौ सीजीपीए से अधिक अंक हासिल किए हैं।
एपीजे स्कूल के विद्यार्थी भी चमके: खरड। एपीजे स्कूल खरड़ के पांच विद्यार्थियों ने दस सीजीपीए हासिल किए हैं। जबकि छह विद्यार्थियों ने नौ सीजीपीए और 40 विद्यार्थियों ने आठ सीजीपीए हासिल किए हैं। स्कूल प्रिंसिपल जसवीर चंद ने सभी विद्यार्थियों को इसे लिए बधाई दी।