{"_id":"d1be48bce26ed3ceafa15e67b146137c","slug":"cbse-10-class-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई दसवीं के नतीजे घोषित, लड़कियां फिर आगे","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सीबीएसई दसवीं के नतीजे घोषित, लड़कियां फिर आगे
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 28 May 2015 03:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई की ओर से दसवीं का परीक्षाफल गुरुवार को दोपहर 2:30 बजे घोषित कर दिया गया। रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट पर हेवी ट्रैफिक उमड़ पड़ा, जिससे वेबसाइट कुछ देर के लिए जाम हो गई।
विज्ञापन
सीबीएसई दसवीं के रिजल्ट में कुल 97.32 फीसदी छात्र सफल रहे। सीबीएसई में दसवीं के परिणामों लड़कियां फिर आगे रहीं। परिणाम में 97.82 फीसदी लड़कियां सफल रही, जबकि सफल लड़कों का प्रतिशत 96.98 फीसदी रहा।
विज्ञापन
पिछले साल ओवर ऑल 98.87 फीसदी रिजल्ट रहा था। 99.77 फीसदी सफल छात्रों के साथ त्रिवेंतपुरम नंबर एक पर जबकि दूसरे पर चैन्नई व 98.46 फीसदी के साथ इलाहबाद रीजन तीसरे नंबर पर रहा।
विज्ञापन
दिल्ली का पास प्रतिशत 96.29 फीसदी रहा। दिल्ली में 8026 छात्रों को मिला 10 सीजीपीए जबकि चैन्नई रीजन 15479 छात्रों के 10 सीजीपीए के साथ रहा पहले नंबर पर।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बागपत, शामली, एटा, अलीगढ़ सहित 19 जिलों का रिजल्ट देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय से, बाकी 53 जिलों का परीक्षा परिणाम इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय से घोषित हुआ है।
इस बार दसवीं की परीक्षा में इलाहाबाद रीजन से कुल 1.19 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं। इसमें 78 हजार परीक्षार्थी स्कूल बेस्ड एवं 41 हजार परीक्षार्थी बोर्ड बेस्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं। परीक्षा परिणाम ‘अमर उजाला’ की वेबसाइट results.amarujala.com पर देखा जा सकता है।
इस वर्ष दसवीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 13,73,853 छात्र शामिल हुए थे जो पिछले वर्ष की अपेक्षा 3 फीसदी अधिक है। परिणाम दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा। सीबीएसई बोर्ड दसवीं की परीक्षा में 8,17,941 छात्र 5,55,912 छात्राएं शामिल हुए हैं।