फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cbi inquiry on nit director.

एनआईटी निदेशक के खिलाफ सीबीआई जांच

Tue, 20 Jan 2015 07:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 20 Jan 2015 07:51 AM IST
विज्ञापन
cbi inquiry on nit director.

नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालॉजी (एनआईटी) श्रीनगर के निदेशक प्रोफेसर एचटी थोराट के खिलाफ अनियमितताओं के आरोपों पर सीबीआई ने प्राथमिक जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्रोफेसर थोराट के खिलाफ 3.8 करोड़ रुपये के एक साफ्टवेयर की खरीद के मामले में अनियमितता सहित कई अन्य आरोप हैं। जांच एजेंसी ने मामले में प्राथमिक जांच दाखिल कर मानव संसाधन मंत्रालय को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन


मामले में सोमवार को सीबीआई ने सोमवार को संस्थान के कुछ प्रोफेसर और अधिकारियों से पूछताछ की है।

लंबे समय से लग रहे आरोप
एनआईटी के निदेशक पर लंबे समय से अनियमितताओं के आरोप लग रहे हैं, जिनसे संबंधित शिकायतों पर सीबीआई ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीबीआई ने संस्थान के एक साफ्टवेयर खरीद में अनियमितताओं की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साफ्टवेयर की खरीद में टेंडर प्रक्रिया से लेकर खरीद की समूची प्रक्रिया जांच के दायरे में है।

एचआरडी को अवगत कराया
जांच एजेंसी ने दिसंबर 14 के अंत में मामला प्राथमिक जांच के तहत दाखिल कर मानव संसाधन मंत्रालय को अवगत करवा दिया है। प्रोफेसर थोराट नागपुर के एक संस्थान से प्रति नियुक्ति पर बतौर निदेशक एनआईटी श्रीनगर तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed