फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CAT result, saurabh tricity topper, mukesh second and shubham third

कैट रिजल्टः सौरभ बने टॉपर, मुकेश सेकंड और शुभम थर्ड

Sat, 09 Jan 2016 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 09 Jan 2016 10:45 AM IST
विज्ञापन
CAT result, saurabh tricity topper, mukesh second and shubham third

कैट-2015 का परिणाम घोषित हो गया है। मोहाली के सौरभ ओल ने 99.85 परसेंटाइल के साथ ट्राइसिटी में टॉप किया है। पैक यूनिवर्सिटी ऑफ टेकभनोलॉजी के मुकेश गोयल 99.72 परसेंटाइल के साथ दूसरे और पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट शुभम गाबा 99.42 परसेंटाइल के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हुए।

विज्ञापन


पहली बार ऐसा हुआ जब टॉप-20 में सिर्फ एक ही लड़की जगह बना पाई। इस बार परिणाम प्रतिभागियों के मोबाइल फोन पर ही एसएमएस के माध्यम से भेजा गया। जैसे ही परिणाम आने की सूचना मिली तो प्रतिभागियों ने एक दूसरे को फोन करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


ट्राइसिटी टॉपर सौरभ ओल ने बताया कि वह बैंक में प्रोबेशनरी अफसर (पीओ) हैं। बैंक से लौटने के बाद रात को वह 2 से 3 घंटे रोजाना पढ़ते थे। मॉक टेस्ट से अभ्यास करता था। जो गल्तियां मिलतीं अगले टेस्ट में उन्हें सुधारते। सौरभा आईआईएम कलकत्ता में दाखिला लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश गोयल ने बताया कि वह पैक यूनिवर्सिटी ऑफ टेकभनोलॉजी में बीई के स्टूडेंट हैं। फेकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज दिल्ली (एफएमएस) में मुकेश दाखिला लेना चाहते हैं। मुकेश ने क्वांट सेक्शन में 100 परसेंटाइल केसाथ ऑल इंडिया में टॉप किया है। लेकिन वर्बल सेक्शन में परसेंटाइल कुछ कम रही।


ट्राइसिटी में तीसरे स्थान पर रहे शुभम गाबा पंजाब यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेकभनोलॉजी के स्टूडेंट हैं।

शुभम ने बताया कि वह आईआईएम अहमदाबाद में दाखिला लेना चाहता है। शुभम ने बताया कि वह सप्ताहंात में कैट की कोचिंग लेता था। परीक्षा से एक महीने पहले उन्होंने परीक्षा पर ज्यादा ध्यान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed