{"_id":"93f0a967c8f492bc3e73e7401678eb98","slug":"cat-preparation-by-website-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैट के लिए इस वेबसाइट से करें तैयारी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
कैट के लिए इस वेबसाइट से करें तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 04 Nov 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
देश के प्रबंधन संस्थानों में एमबीए में दाखिले के लिए आयोजित होने जा रही कैट परीक्षा की तैयारी अब छात्र पहले ही कर सकते हैं। आईआईएम ने परीक्षा के सैंपल पेपर अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। इससे अभ्यर्थियों का परीक्षा हल करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
आईआईएम की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक इस बार कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) केवल दो दिन 16 व 22 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इस बार परीक्षा के पैटर्न में कुछ मामूली परिवर्तन भी किए गए हैं। अभ्यर्थी इसके मॉक टेस्ट आईआईएम की वेबसाइट पर ऑनलाइन दे सकते हैं।
विज्ञापन
टाइम इंस्टीट्यूट के निदेशक राजीव कुकरेजा ने बताया कि इस बार कैट के पैटर्न से अभ्यर्थियों को लाभ होगा। जो छात्र मॉक टेस्ट से तैयारी करना चाहते हैं, उन्हें अपनी आईडी और पासवर्ड आईआईएम की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
विज्ञापन
यहां करें क्लिक : www.iimcat.ac.in