फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CAT_conductor recruitment_ctu_exam_candidates

सरकारी भर्ती के लिए सभी को है परीक्षा देने का हक

Sat, 23 Nov 2013 02:56 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Nov 2013 02:56 PM IST
विज्ञापन
CAT_conductor recruitment_ctu_exam_candidates
अब शनिवार को कंडेक्टर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा की उम्मीद कम ही है। कैट ने सीटीयू को सभी आवेदकों की एक साथ परीक्षा लेने के आदेश दिए है। इससे सीटीयू के सभी 45 हजार आवेदकों को राहत दी है।
विज्ञापन


कैट में वकील रविंद्र पाल सिंह ने 9 आवेदकों की अर्जी कैट में डाली थी, जिस पर सुनवाई करते हुए कैट ने उक्त फैसला सुनाया है।

मालूम हो कि शनिवार को 246 कंडेक्टरों की भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख थी और 4800 आवेदकों को ही योग्य ठहराते हुए रोल नंबर भेजे गए थे, जिसको लेकर बाकी हजारों आवेदकों में रोष था।
विज्ञापन


इस निर्णय से अब कैट ने सभी को राहत दी है। सीटीयू ने जब कहा कि शनिवार को परीक्षा है और इतने कम समय में सभी 45 हजार आवेदकों को नहीं बुलाया जा सकता है। इसके लिए व्यवस्था करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर कैट ने यह फैसला सुनाया कि चाहे सीटीयू संदेश भेजने के लिए एसएमएस, इंटरनेट और अन्य कोई माध्यम का प्रयोग करे।

इसके साथ ही कैट ने सीटीयू को परीक्षा की तारीख आगे करने की भी सलाह दी है। कैट ने कहा कि आवेदन करने वाले हर आवेदक को परीक्षा देने का अधिकार मिलना चाहिए।

वकील रविंद्र पाल सिंह का कहना है कि शुक्रवार को ही अर्जी दाखिल की गई थी। उनका कहना है कि कुल 45 हजार आवेदकों ने 246 कंडेक्टर की भर्ती के लिए फार्म भरा था।


उन्होंने इसके लिए शुल्क भी अदा किया था। लेकिन, सीटीयू की ओर से भर्ती के लिए निकाले गए विज्ञापन में यह कहा गया था कि जितने पद है उसके 20 गुना ही आवेदकों को परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

अर्जी में कहा गया है कि नौकरी के आवेदन करना और परीक्षा देना हर किसी का मौलिक अधिकार है जो कि आवेदक को मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed