कैट-2014 का शेड्यूल जारी, यहां पढ़िए जानकारियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर के 13 प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) में दाखिले के लिए हर साल होने वाले कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
इस बार टेस्ट सिर्फ दो दिन 16 और 22 नवंबर को होगा, जबकि पिछले कुछ सालों में ऑनलाइन परीक्षा का शेड्यूल 15 दिन तक चलता था। कैट को लेकर इस बार कुछ बदलाव भी किए गए हैं।
कैट की जिम्मेदारी इस बार टीसीएस को दी गई है। दो दिन चलने वाली ऑनलाइन परीक्षा सुबह और दोपहर दो चरणों में होगी। इस बार एग्जाम सेंटर की संख्या भी बढ़ा दी गई है।
देश भर के 99 शहरों में परीक्षा होगी। ट्राइसिटी से हर साल 10 हजार से अधिक युवा कैट में अपीयर होते हैं। आईआईएम में दाखिला मिलना ही मोटा पैकेज और बेहतर कैरियर की गारंटी माना जाता है। ग्रेजुएशन में 50 फीसदी अंक वाले कैट में अपीयर हो सकते हैं।
परीक्षा में किए गए ये बदलाव
पहले---------------------------अब
140 मिनट------------------170 मिनट
सवाल 60-----------------------100
शेड्यूल 15 दिन--------------2 दिन
यूबीएस में भी दाखिला कैट स्कोर के आधार पर
कैट क्लीयर करने के बाद स्कोर के आधार पर अहमदाबाद, बंगलुरू, कोलकाता, इंदौर, काशीपुर, कोजीकोड़, लखनऊ, रायपुर, रांची, रोहतक, शिलांग, तिरूचरपाली और उदयपुर आईआईएम में दाखिला मिलता है। पीयू स्थित प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल (यूबीएस) में भी कैट स्कोर के आधार पर दाखिला मिलता है। ट्राइसिटी पेरीफेरी के कई मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट भी दाखिले में कैट स्कोर को प्राथमिकता देते हैं।
6 अगस्त से करें ऑनलाइन आवेदन
कैट-2014 के लिए स्टूडेंट्स छह अगस्त से 30 सितंबर तक वेबसाइट www.iimcat.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जनरल कैटेगरी की फीस 1600 रुपये और रिजर्व कैटेगरी में 800 रुपये देनी होगी।
परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स को तीन एग्जाम सेंटर की प्राथमिकता देनी होगी। 16 अक्तूबर से ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे। कैट संबंधी सभी जानकारी उपरोक्त वेबसाइट पर हासिल की जा सकती है।
कैसे मिलेगा आईआईएम में दाखिला
सभी आईआईएम में दाखिला दो चरणों में होता है। पहले चरण में कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) लिया जाता है। इसमें पर्सेनटाइल के आधार पर आईआईएम से कॉल आती हैं। सभी आईआईएम ग्रुप डिस्कशन (जीडी) और पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) लेते हैं।
दोनों चरणों के अंकों के जोड़ने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। कैट-2014 का रिजल्ट दिसंबर के तीसरेे हफ्ते तक जारी कर दिया जाएगा। कैट स्कोर 31 दिसंबर 2015 तक दाखिले के लिए मान्य होगा।