{"_id":"44c099bb39958559f17b52fd3eb09c0a","slug":"cash-price-is-also-give-to-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीटीयू : अब मेडल के साथ देंगे कैश प्राइज भी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यूपीटीयू : अब मेडल के साथ देंगे कैश प्राइज भी
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Thu, 06 Nov 2014 10:17 AM IST
विज्ञापन
यूपीटीयू अब दीक्षांत समारोह में सोने का असली मेडल देने की बजाय स्टूडेंट्स को नकद रकम देगा।
विज्ञापन
यूपीटीयू प्रशासन 12 जनवरी को होने वाले दीक्षांत समारोह में नई परंपरा की शुरुआत करेगा।
अभी तक जो गोल्ड मेडल दिए जाते थे, उसमें असली गोल्ड की निर्धारित मात्रा रहती थी और सिल्वर मेडल में सिल्वर की निर्धारित मात्रा।
लेकिन अब गोल्ड प्लेटेड मेडल के साथ 15 हजार रुपये नकद व सिल्वर प्लेटेड मेडल के साथ 10 हजार रुपये नकद देगा।
वहीं, यूपीटीयू ने हर ब्रांच के टॉप 20 स्टूडेंट की सूची जारी कर दी है और आपत्तियां मांगी हैं।
यूपीटीयू का मकसद यह है कि सोने या चांदी का असली मेडल तो स्टूडेंट घर पर रख देते हैं अगर उन्हें कोई नकद राशि दी जाए तो आगे पढ़ाई में आसानी होगी।
वहीं यूपीटीयू ने हर ब्रांच के टॉप 20 स्टूडेंट्स की सूची जारी कर दी है।