{"_id":"c614ba0a1177419b82859e5f138b4e15","slug":"case-of-appointment-of-gajendra-chauhan-students-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजेंद्र चौहान की नियुक्ति के मामले में छात्रों का मार्च","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
गजेंद्र चौहान की नियुक्ति के मामले में छात्रों का मार्च
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 20 Sep 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एफटीआईआई छात्रों के विरोध के 100 दिन पूरे होने पर मंडी हाउस से जंतर-मंतर तक मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
इस दौरान गजेंद्र चौहान से लेकर अन्य नियुक्तियों को रद करने समेत एफटीआईआई सोसायटी भंग करने की मांग गूंजती रही।
छात्रों ने मंडी हाउस से बाराखंबा होते हुए जंतर-मंतर तक विरोध रैली निकाली और सरकार के विरोध में नारे लगाए गए।
जंतर-मंतर में रैली के दौरान लेखिका अरुंधति राय, चित्रकार शबनम हाशमी व अशोक बहुमिक, फिल्म निर्माता पंकज व थियेटर आर्टिस्ट माया राव भी मौजूद रहीं।
माया ने कहा कि अब जंतर-मंतर पर नहीं, बल्कि इंडिया गेट व राजपथ पर विरोध होगा। बता दें कि सरकार और एफटीआईआई प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोले छात्रों के विरोध के सौ दिन पूरे होने के मौके पर देशभर में यह विरोध रैली आयोजित की गई है।