{"_id":"957c5ffdeefe38471626d944a0c2343e","slug":"casdac-programme-in-amity","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमिटी यूनिवर्सिटी में शुरू हुआ कैसडेक","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एमिटी यूनिवर्सिटी में शुरू हुआ कैसडेक
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Thu, 31 Oct 2013 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर के एमिटी स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एण्ड प्लानिंग द्वारा कैसडेक शीर्षक के साथ एक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
बुधवार को कैसडेक के तहत ‘सेंस इन आर्किटेक्चर' विषय पर आधारित इस सम्मेलन में देश के कई नामचीन आर्किटेक्ट शामिल हुए।
सम्मेलन का आयोजन विश्वविद्यालय के आर्किटेक्चर विषय के छात्रों को डिजाइनिंग के क्षेत्र में विश्व स्तर पर किये जा रहे कार्यों, आर्किटेक्चर डिजाइनरों के सामने वर्तमान समय की चुनौतियों और नवीनतम तकनीकी से परिचित कराने के लिए किया गया था।
विज्ञापन
सम्मेलन के दौरान विभाग के छात्रों की डिजाइनों को विशेषज्ञों की कसौटी पर कसने के लिए प्रस्तुतीकरण का भी मौका दिया गया।
मुख्य अतिथि प्रसिद्घ अर्किटेक्ट प्रो. डी.सी. थापर ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि यदि आप बेहतर इमारतें डिजाइन कर सकते हैं तो बेहतर इमारतों का निर्माण भी होगा।
विज्ञापन
आज के दौर में बाजार में अच्छे आर्किटेक्चर प्रोफेशनल्स की बहुत मांग है।