{"_id":"d6745d62d345da7c49915e614bbc0497","slug":"carelessness-on-iti-exams-preparations","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर नहीं आया, फोटोकॉपी से करवाई परीक्षा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पेपर नहीं आया, फोटोकॉपी से करवाई परीक्षा
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 26 Feb 2014 10:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं मंगलवार को अव्यवस्था के बीच शुरू हुईं। दूसरी पाली में कम्प्यूटर ऑपरेटिंग के प्रश्नपत्र कोपा को देने पहुंचे अभ्यर्थी उस समय हैरान रह गए।
विज्ञापन
जब पता चला कि दिल्ली से उनका प्रश्नपत्र ही नहीं आया है। इसके बाद परीक्षा केन्द्रों पर अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में जिम्मेदार अधिकारियों को फोन पर समस्या बतायी।
विज्ञापन
उसके बाद ईमेल के माध्यम से प्रश्नपत्र मंगवाया गया। फिर परीक्षा केन्द्रों पर फोटो कापी करवाकर प्रश्नपत्र को बांटा गया। इसके चलते करीब आधा घंटे देर से परीक्षा शुरू हो पायी।
विज्ञापन
यही नहीं प्रश्नपत्र दोनों पालियों में जो प्रश्नपत्र आए वह अंग्रेजी में थे, इस पर परीक्षार्थियों ने आपत्ति जतायी। उनका कहना था कि स्किल्ड लेबर बनने के लिए जो लोग परीक्षा दे रहे हैं उन्हें बहुत अंग्रेजी नहीं आती।
ऐसे में उनका तो प्रश्नपत्र ही बेकार हो गया। फिलहाल ओएमआर शीट पर आईटीआई ने पहली बार परीक्षा करवायी है, ताकि मूल्यांकन करने में आसानी रहे। राजधानी में पांच परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।
इसमें ब्राइट सन इंटर कॉलेज, फ्लोरेंस नाइटेंगिल इंटर कॉलेज, टैगोर मेमोरियल इंटर कॉलेज, एसडी मेमोरियल इंटर कॉलेज, डीडी कान्वेंट इंटर कॉलेज शामिल हैं।
पहली पाली में सुबह 10:30 बजे से और दूसरी पाली में दोपहर 2:30 बजे से परीक्षा शुरू हुई। राजधानी में 2188 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
दूसरी पाली में परीक्षा देकर निकले स्टूडेंट्स का कहना था कि कोपा का प्रश्नपत्र ही नहीं आया। इसके बाद उन्हें परीक्षा के लिए इंतजार करना पड़ा। प्रश्नपत्र की फोटोकापी करवाकर उसे बांटा गया। ऐसे में करीब आधा घंटे उन्हें प्रश्नपत्र के लिए इंतजार करना पड़ा।