फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   carelessness of utu

यूटीयू की लापरवाही से छात्रों की नौकरी पर संकट

Fri, 03 Jan 2014 11:01 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 03 Jan 2014 11:01 AM IST
विज्ञापन
carelessness of utu

राष्ट्रीय स्तर पर आईबीपीएस परीक्षा देकर बैंक पीओ के लिए क्वालिफाई करने के बावजूद देहरादून के 11 युवाओं का भविष्य अधर में है।

विज्ञापन


पढ़ें, नहीं मिले भगवान तो दे दी अपनी जान

ये युवा इंटरव्यू देने तो पहुंचे, लेकिन नियमों के पेच में फंस गए। अब इनकी नौकरी का फैसला आईबीपीएस के हाथ में है। इंस्टीट्यूट आफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने गत वर्ष 20 राष्ट्रीयकृत और एक निजी आईडीबीआई बैंक में पीओ के लिए परीक्षा आयोजित कराई थी।
विज्ञापन


पढ़ें, आपदाः पीड़ितों को परेशान कर रही बहुगुणा सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड तकनीकी विवि (यूटीयू) से बीटेक पासआउट 11 छात्रों का चयन लिखित परीक्षा में पास होने के बाद इंदिरानगर स्थित मलिक हाउस में इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। गुरुवार को वे प्रमाणपत्र लेकर पहुंचे तो मार्कशीट पर एक जुलाई 2013 के बाद की तारीख होने के कारण उन्हें इंटरव्यू देने से रोक दिया गया।

पढ़ें, उत्तराखंड के पूर्व सीएम डॉ. निशंक ने पेश की मिसाल

अभ्यर्थियों का कहना था कि उनका रिजल्ट इस तिथि से पहले आ गया था। इस पर आईबीपीएस अफसरों ने मार्कशीट पर रिजल्ट जारी होने की तारीख अंकित कराने की शर्त रख दी।

परेशान युवा यूटीयू पहुंचे तो विवि ने साफ किया कि मार्कशीट पर प्रिंटिंग की तारीख ही अंकित होती है। हालांकि, विवि ने अपने लेटर हेड पर रिजल्ट जारी होने की तिथि लिखकर छात्रों को देदी। इसके बावजूद आईबीपीएस नियमों की दुहाई दे रहा है।


पढ़ें, नए साल के पहले दिन मौत से हुई मुलाकात

अब इन युवाओं का परीक्षा में पास होने के बावजूद इंटरव्यू की योग्यता का मामला आईबीपीएस के पास लटक गया है। आईबीपीएस ने रिजेक्ट किया तो अभ्यर्थियों की मेहनत खराब होने की आशंका है।

नौ जनवरी तक होंगे इंटरव्यू
आईबीपीएस चयनित उम्मीदवारों के इंटरव्यू 2 से 9 जनवरी तक लेगा। पहले दिन प्रथम चरण में 75 और द्वितीय चरण में 75 अभ्यर्थी बुलाए गए थे। इनमें से 145 अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू दिए। प्रतिदिन 150 युवाओं के ही इंटरव्यू होने हैं। इंटरव्यू में एससी-एसटी उम्मीदवारों को टीए, डीए भी दिया जा रहा है।

हमने मामले की जानकारी केंद्रीय कार्यालय को देदी है। हमें बताया गया है कि इंटरव्यू वाले ऐसे छात्रों की डिटेल के साथ तिथि का मामला रिमार्क किया जाए। हमने यह कर दिया है। आगे फैसला केंद्रीय कार्यालय से ही होगा।
- अमित मित्तल, कोआर्डिनेटर, आईबीपीएस

देश के किसी भी विश्वविद्यालय में मार्कशीट पर रिजल्ट जारी होने की तिथि नहीं लिखी जाती है। जिस दिन मार्कशीट प्रिंट होती है, वही तिथि उस पर अंकित की जाती है। फिर भी हमने छात्रों को अपने लेटर हेड पर रिजल्ट जारी होने की तारीख दी है।
- डॉ. आशीष उनियाल, उप कुलसचिव, यूटीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed