फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   career seminar

कॅरिअर सेमिनार करेगा स्टूडेंट्स की राह आसान

Thu, 01 May 2014 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 01 May 2014 09:01 AM IST
विज्ञापन
career seminar

इंटरमीडिएट के बाद सही कोर्स का चुनाव करके ही आप अपने कॅरिअर को बेहतर

विज्ञापन
ढंग से संवार सकते हैं।

मगर वह कोर्स कौन सा हो इसे लेकर न सिर्फ स्टूडेंट बल्कि उनके अभिभावक भी असमंजस में रहते हैं। ′अमर उजाला′ आपकी इस उलझन को सुलझाने के लिए 5 मई को पैरेंटिंग व कॅरिअर सेमिनार का आयोजन करने जा रहा है।

इंजीनियरिंग कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले या फिर मैनेजमेंट कोर्सेज में आवेदन करने वाले किस तरह तैयारी करें यह इसमें समझाया जाएगा।

इसमें मशहूर कॅरियर एक्सपर्ट अनुपम रघुवंशी स्टूडेंट्स को महत्वपूर्ण सलाह देंगे।

राजधानी के युवाओं के लिए यह अच्छा अवसर होगा जब वे अपने कॅरिअर से जुड़े सवालों का एक्सपर्ट से सीधे सवाल पूछ सकेंगे।

मशहूर कॅरियर एक्सपर्ट अनुपम रघुवंशी कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पढ़े हुए हैं। इन्होंने इंडियन टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन व जापान इंटरनेशनल वेलफेयर एसोसिएशन, द ब्रिटिश काउंसिल, यूनिसेफ और रोटरी इंटरनेशनल के साथ जुड़कर काम किया है।

इन्होंने अब तक करीब 100 काउंसलिंग वर्कशॉप के माध्यम से छह राज्यों में स्टूडेंट्स को कॅरिअर बनाने की टिप्स दी है। इसके अलावा यह वर्तमान में मशहूर कोचिंग टाइम के डायरेक्टर (ईस्टर्न यूपी ऑपरेशन्स) हैं।

इसमें अभिभावकों को भी समझाया जाएगा कि वह अपने बेटे या बेटी को किस तरह पढ़ाएं और उसके कॅरिअर को बेहतर बनाने के लिए क्या जरूरी कदम उठाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed