{"_id":"5da37f805bd5ff1bae9bf43a0e351d45","slug":"candle-march-at-hp-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों की याद में फिर नम हुई आंखें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
शहीदों की याद में फिर नम हुई आंखें
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 23 Mar 2014 04:55 PM IST
विज्ञापन
शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर एचपी यूनिवर्सिटी की एसएफआई इकाई ने रविवार शाम समरहिल चौक पर कैंडल मार्च किया। इसमें यूनिवर्सिटी के सैंकड़ों छात्रों ने हाथ में मोमबतियां लेकर शहीद ए आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को याद किया और उन्हें श्रद्घांजलि दी।
विज्ञापन
इस दौरान कई छात्रों की आंखें नम हो गई। बाद में छात्रों ने मिलकर एक जुलूस भी निकाला और देशसेवा की शपथ ली। इकाई कार्यकर्ता सुरेश कुमार का कहना है कि एसफआई हर साल शहीदी दिवस पर इन वीरों को याद करती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 25 मार्च को यूनिवर्सिटी सभागार में इन तीनों शहीदों की याद में एक नाटक का मंचन किया जाएगा। साथ ही 26 मार्च में विवि कैंपस में एक ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन