फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   candidates apply for see till 6 april

SEE: बढ़ गई आवेदन करने की तारीख

Sat, 05 Apr 2014 08:10 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 05 Apr 2014 08:10 AM IST
विज्ञापन
candidates apply for see till 6 april

प्रदेश के इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) में अब अभ्यर्थी 6 अप्रैल की रात 12 बजे तक ऑन लाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


अभी यह तारीख शनिवार को खत्म हो रही थी लेकिन इसे एक दिन आगे बढ़ा दिया गया। अब स्टूडेंट 6 अप्रैल तक ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे और डेबिट व क्रेडिट कार्ड से आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म भी भर सकेंगे।
विज्ञापन


सिर्फ वह अभ्यर्थी जो बैंक चालान के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करेंगे उन्हें 7 अप्रैल तक का समय दिया गया है। उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) ने स्पष्ट किया है कि 7 अप्रैल को फॉर्म भरने के लिए कोई नया रजिस्ट्रेशन नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ वह अभ्यर्थी जो बैंक चालान के माध्यम से फीस भरने का आप्शन चुनेंगे उन्हें ही आवेदन शुल्क भरने की छूट दी जाएगी।

एसईई का आयोजन कर रहे उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) के प्रति कुलपति प्रो. दिवाकर सिंह यादव ने कहा कि यूपी बोर्ड के स्टूडेंट्स की इंटरमीडिएट की परीक्षाएं अभी खत्म हुई हैं।

ऐसे में हम उन अभ्यर्थियों को जो अभी तक किन्हीं कारणों से फॉर्म नहीं भर पाए उन्हें एक मौका दे रहे हैं। प्रो. यादव के अनुसार 6 अप्रैल की रात 12 बजे तक स्टूडेंट ऑन लाइन आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।

जो अभ्यर्थी क्रेडिट व डेबिट कार्ड से भुगतान करेंगे वह तो तत्काल अपने आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लेंगे। मगर जो स्टूडेंट ऑन लाइन आवेदन का शुल्क बैंक चालान के माध्यम से जमा करेंगे उन्हें एक दिन की मोहलत दी जाएगी।

वह 7 अप्रैल तक अपने ऑन लाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। मगर इस दिन कोई नया स्टूडेंट फॉर्म भरने के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कर सकेगा और न ही वह बैंक चालान से फीस भरने के लिए ऑन लाइन बैंक चालान जनरेट कर पाएगा।

केवल वह स्टूडेंट जिन्होंने 6 अप्रैल की रात 12 बजे तक ऑन लाइन बैंक चालान जनरेट किया होगा वह अपना आवेदन शुल्क भरकर प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल तक स्टूडेंट एसईई समन्वयक को ऑन लाइन आवेदन फॉर्म का कन्फर्मेशन लेटर डाक के माध्यम से भेज सकेंगे। अभी तक एसईई में ऑन लाइन आवेदन फॉर्म की संख्या 1.78 लाख है।


बीटेक सहित स्नातक स्तरीय कोर्सेज में 1.65 लाख अभ्यर्थियों ने और एमबीए, एमसीए व एमएएम कोर्सेज में 12600 स्टूडेंट्स ने ऑन लाइन आवेदन किया है।

बीते साल एसईई में ऑन लाइन आवेदन फॉर्म भरने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 1.94 लाख के लगभग थी। अब यूपीटीयू को उम्मीद है कि तारीख बढ़ाने के बाद इस बार करीब दो लाख के लगभग आवेदन आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed