डीएवी नामांकन: बस जुलूस, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन कॉलेज प्रशासन के लिए मुसीबत बन गया। छात्र नेता नामांकन करने के लिए बड़े जुलूस और पुराने अंदाज में ढोल-नगाड़ों के साथ आए।
कई नेताओं ने कॉलेज के गेट पर लंबी आतिशबाजी भी की। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों के हुजूम को रोकने का भरसक प्रयास किया, लेकिन छात्रों ने लिंगदोह समिति की कम खर्च की सिफारिशों की जमकर धज्जियां उड़ाईं।
डीएवी कॉलेज में नामांकन करने आए प्रत्याशियों ने आसपास के क्षेत्रों से ही अपने जुलूस निकालकर शक्ति-प्रदर्शन किया। अध्यक्ष पद से लेकर विवि प्रतिनिधि तक प्रत्याशियों ने बड़े-बड़े जुलूस निकाले। कई प्रत्याशियों ने बड़े पैमाने पर कॉलेज के गेट पर जमकर आतिशबाजी की।
सुबह से दोपहर तक चलता रहा जुलूस
ढोल-नगाड़े लेकर कॉलेज के भीतर घुसे प्रत्याशियों को जबरदस्ती कई जगहों पर रोकने का नाकाम प्रयास हुआ। बाद में चीफ प्रॉक्टर डॉ. सत्यव्रत त्यागी ने खुद जाकर कुछ जुलूस में से ढोल वालों को कॉलेज से बाहर कर दिया।
सुबह से शुरू हुआ जुलूस का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. अजय सक्सेना की ओर से आचार संहिता लागू करते वक्त कॉलेज में जुलूस पर प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन उसका असर कहीं नजर नहीं आया।
24 को जारी होगी अंतिम सूची
शनिवार शाम को डीएवी पीजी कॉलेज ने सभी नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए आपत्ति मांगी। अब इन आपत्तियों पर सुनवाई के बाद सोमवार को दूसरी सूची जारी की जाएगी। नाम वापसी के बाद 24 को ही अंतिम सूची जारी होगी।